लखनऊ- BSP अध्यक्ष मायावती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है. BSP अध्यक्ष मायावती ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब का सम्मान नहीं किया. भारत रत्न सम्मान कांग्रेस ने नहीं दिया था.
साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि निधन पर राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया था.ये सिर्फ नाम भुनाने की कोशिश करते हैं. सिर्फ BSP कमजोर करने की कोशिश करते हैं.
मायावती ने ये भी कहा कि खासकर कांग्रेस पार्टी से सजग रहें. कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता है….
खैर मायावती के इस पोस्ट पर यूपी के सियासी गलियारों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है….



