रिपोर्ट : हरिपाल, पीलीभीत
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से लोक निर्माण विभाग यानी PWD की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई सड़क कुछ ही समय में पापड़ की तरह उखड़ गई, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा । मामला पूरनपुर क्षेत्र के जोगराजपुर–हमीरपुर मार्ग के निर्माण से जुड़ा है। आरोप है कि सड़क निर्माण में भारी अनियमितताएं की गईं और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया।
सड़क की नहीं हुई सफाई मिट्टी के ऊपर डाल दी सड़क
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने सड़क का बेस मजबूत करने के बजाय सीधे मिट्टी के ऊपर ही डामर डाल दिया, जिसके कारण सड़क बनने के कुछ ही समय बाद जगह-जगह से टूटने लगी।
ग्रामीणों ने सड़क उखड़ने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया।
XEN राजेश चौधरी, ठेकेदार के सिंडिकेट से भ्रष्टाचार !
लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों यानी XEN राजेश चौधरी, ठेकेदार के बीच मिलीभगत के चलते करोड़ों रुपये का बंदरबाट किया गया । चर्चा है कि XEN राजेश चौधरी पर कमीशनखोरी और सिंडिकेट चलाकर घटिया निर्माण कराया जा रहा हैं।
पापड़ की तरह हाथ लगाते उखड़ी सड़क ठेकेदार पर मेहरबानी ,
ग्रामीणों का कहना है कि अगर सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाता तो करोड़ों की लागत से बनी सड़क इतनी जल्दी खराब नहीं होती। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सड़क उखड़ी XEN राजेश चौधरी समेत अफसरों ने साधी चुप्पी,
PWD विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर जनता के टैक्स के करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क इतनी जल्दी कैसे उखड़ गई? क्या इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई होगी — या फिर यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा?












