एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे मात्र 53 वर्ष के थे। सूत्रों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब वे पोलो खेल रहे थे। खेल के दौरान ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। संजय कपूर इस समय प्रिया सचदेव के साथ शादीशुदा थे और एक खुशहाल पारिवारिक जीवन जी रहे थे। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि संजय कपूर ने अपने निधन से महज कुछ घंटे पहले ही अहमदाबाद में हुए भीषण एयर इंडिया प्लेन क्रैश पर एक भावुक ट्वीट किया थ

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर दी थी प्रतिक्रिया

“अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की बेहद दर्दनाक खबर मिली। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति और साहस प्रदान करे।”

यह ट्वीट 12 जून को शाम 5 बजे के करीब किया गया था।इस हादसे के कुछ ही घंटों बाद उनका अचानक निधन हो गया, जिससे पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है। एक्टर और लेखक सुहेल सेठ ने भी संजय कपूर के निधन की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर गहरा दुख व्यक्त किया है। संजय कपूर को हमेशा एक सफल बिजनेसमैन और सोशल सर्कल में सक्रिय व्यक्ति के रूप में जाना जाता रहा है। उनके अचानक निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री, खेल जगत और कॉरपोरेट वर्ल्ड में शोक की लहर दौड़ गई है।

...तो 27 में Swami Prasad Maurya होंगे सीएम? Press Conference में किया चौंकाने वाला ऐलान!

शेयर करना
Exit mobile version