कतर सेंट्रल बैंक के गवर्नर और कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन शेख बंदर अल थानी ने रविवार को दोहा में अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अडानी से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस बैठक में वैश्विक वित्तीय परिदृश्य और निवेश से जुड़े नवीनतम विकास पर विस्तार से चर्चा की गई।

बता दें, यह बैठक अंतरराष्ट्रीय निवेश सहयोग को मजबूत करने और ऊर्जा क्षेत्र में संभावित अवसरों पर विचार-विमर्श के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। दोनों पक्षों ने वैश्विक बाजारों में बदलते रुझानों और निवेश रणनीतियों पर भी चर्चा की।

बता दें, कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी दुनिया के सबसे बड़े संप्रभु निवेश फंड्स में से एक है, जो ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश करता है। वहीं अडानी ग्रीन एनर्जी भारत की प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल है, जो सोलर और विंड एनर्जी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है।

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक स्तर पर स्वच्छ ऊर्जा और स्थायी विकास पर जोर बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि इस तरह की बैठकों से भविष्य में दोनों पक्षों के बीच निवेश और सहयोग के नए रास्ते खुल सकते हैं।

Noida Protest : योगी सरकार का बड़ा फैसला,श्रमिक संगठन से बात करने के लिए समिति का गठन

शेयर करना
Exit mobile version