दिल्ली : आज दिल्ली सहित देशभर में ओला, उबर, रैपीडो टैक्सी ड्राइवरों की हड़ताल. टैक्सी ड्राइवरों का कहना है कि सरकार ने अब तक किराए को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ड्राइवरों ने आरोप लगाया है कि टैक्सी कंपनियां मनमर्जी से पैसे काटती हैं, जिससे उनका मुनाफा घट रहा है।

ड्राइवरों की मांग:

टैक्सी ड्राइवरों का कहना है कि ऑल इंडिया ब्रेक हड़ताल के तहत आज वे जंतर-मंतर पर धरना देंगे और अपनी मांगों को लेकर सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील करेंगे। ड्राइवरों का कहना है कि ओला और उबर जैसी कंपनियां मनमर्जी से किराए में बदलाव करती हैं और ड्राइवरों से अधिक फीस भी वसूल करती हैं, जबकि सरकार ने अभी तक किराए को लेकर कोई भी नियमन नहीं किया है।

मंत्री को पत्र:

यूनियन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर अपनी समस्याओं को बताया है और जल्द ही समाधान की मांग की है। टैक्सी ड्राइवरों की यह हड़ताल उनके हितों की रक्षा के लिए है, ताकि उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिले और वे कंपनी के साथ सही तरीके से काम कर सकें।

हड़ताल में शामिल ड्राइवरों का कहना है कि अगर उनकी मांगों का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो वे अपनी विरोध-प्रदर्शन को और तेज करेंगे। फिलहाल, ड्राइवरों की हड़ताल से राजधानी में कैब सेवाओं पर असर पड़ रहा है, और यात्री भी परेशान हो रहे हैं।

OP Rajbhar के विधायक Bedi Ram ने फिर कर दिया कांड,पार्षद और लेखपाल को जमकर दी गालियां

शेयर करना
Exit mobile version