अमेरिकी आईटी कंपनी ओरेकल (Oracle) ने भारत में करीब 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी आने वाले एक महीने में और भी बड़े स्तर की छंटनी कर सकती है। वैश्विक स्तर पर कंपनी ने अब तक लगभग 30,000 कर्मचारियों की छंटनी की है, जिसमें भारतीय कर्मचारियों की संख्या 40 प्रतिशत से अधिक है। भारत में ओरेकल के कुल कर्मचारियों की संख्या लगभग 30,000 बताई जा रही है, जिनमें से बड़ी संख्या इस फैसले से प्रभावित हुई है। कंपनी ने इस मामले पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
छंटनी के बाद कर्मचारियों के लिए सेवरेंस पैकेज
कंपनी ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा है कि संगठन में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं, जिससे ऑपरेशन्स को सरल बनाया जा सके। इसके चलते कई पद समाप्त किए जा रहे हैं। छंटनी के बाद कर्मचारियों को सेवरेंस पैकेज दिया जाएगा। इसके तहत एक साल सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को 15 दिन की सैलरी, टर्मिनेशन तक की सैलरी, लीव इनकैशमेंट, पात्रता के अनुसार ग्रेच्युटी और एक महीने के नोटिस पीरियड की सैलरी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, दो महीने की सैलरी भी दी जाएगी, लेकिन यह केवल उन कर्मचारियों के लिए है जो आपसी सहमति से इस्तीफा देते हैं।
भारतीय कर्मचारियों पर ज्यादा असर
कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी मेरुगु श्रीधर ने बताया कि अमेरिका में कड़े श्रम कानूनों के कारण भारतीय कर्मचारियों पर ज्यादा असर पड़ा। Oracle की यह छंटनी न केवल भारत में बल्कि वैश्विक आईटी सेक्टर के लिए भी चिंता का विषय बनती जा रही है।















