भारत की वैश्विक समुद्री उपस्थिति को मिलेगा नया विस्तार
सरकारी उपक्रम इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (IPGL) एशिया, अफ्रीका और भारत में 20 वाणिज्यिक बंदरगाहों के अधिग्रहण और संचालन की योजना बना रहा है। यह जानकारी मामले से जुड़े दो अधिकारियों ने दी है। IPGL वर्तमान में ईरान के महत्वपूर्ण चाबहार पोर्ट का संचालन करता है और अब उसकी नजर बांग्लादेश, श्रीलंका, पश्चिम और पूर्वी एशिया, अफ्रीका और भारत के प्रमुख बंदरगाहों पर है।
केंद्र को सौंपा गया प्रस्ताव
IPGL ने अन्य सरकारी कंपनियों के एक समूह के साथ मिलकर यह विस्तृत प्रस्ताव केंद्र सरकार के नौवहन मंत्रालय को सौंपा है। इसके मूल्यांकन की जिम्मेदारी Centre for Maritime Economy and Connectivity (CMEC) को सौंपी गई है।
🇮🇳 रणनीतिक विस्तार की दिशा में बड़ा कदम
यह पहल भारत की सामुद्रिक रणनीतिक ताकत और व्यापारिक नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है। इससे भारत को अंतरराष्ट्रीय व्यापार गलियारों में अपनी भूमिका को और सशक्त करने में मदद मिल सकती है।