हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सेक्टर-82A की एक वर्कशॉप में काम करने वाले 38 वर्षीय हरविंदर की मौत उस समय हो गई जब उसके सहकर्मी ने मजाक-मजाक में एयरगन से उसके प्राइवेट पार्ट में हवा भर दी।

क्या था मामला ?

मृतक हरविंदर मूल रूप से यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला था। बीती 7 अप्रैल को उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी नरेश कुमार (40 वर्ष, राजस्थान के डींग निवासी) ने गुस्से और मजाक में यह कदम उठाया।

आरोपी का बयान

शुरुआती पूछताछ में नरेश ने बताया कि दोनों के बीच किसी मामूली बात पर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान उसने एयर पाइप से हवा भरी, जिससे हरविंदर के आंतरिक अंगों को गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी हिरासत में है।

पुलिस कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए खेड़की दौला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और महज 24 घंटे में आरोपी नरेश कुमार को रामपुरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। सीन ऑफ क्राइम और फिंगरप्रिंट टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Big Breaking | “आप ऐसे बात नहीं कर सकते…” CEC से भिड़े UP कैडर IAS अनुराग यादव

शेयर करना
Exit mobile version