दिल्ली के वसंतकुंज में स्वामी चैतन्यानंद पर छेड़खानी का आरोप लगा है। जानकारी मिल रही है कि उसने 15 से ज्यादा छात्राओं के साथ छेड़खानी की है। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि वो छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजता था साथ ही उसपर शारीरिक संबंध बनाने को लेकर दबाव डालने का भी आरोप लगा है। फिलहाल चैतन्यानंद फरार चल रहा है। पुलिस के केस दर्ज करने के बाद से ही वो फरार हो गया था।

कार पर था फर्जी UN नंबर

चैतन्यानंद पर आरोप है कि वो अपनी कार पर फर्जी UN नंबर प्लेट लगाकर घूमता था। पुलिस ने दबिश देने के साथ ही उसकी कार भी जब्त कर ली है। फिलहाल आरोपी की आखिरी लोकेशन आगरा पाई गई थी। दिल्ली पुलिस यूपी पुलिस की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। साथ ही पीड़ित छात्राओं के बयान भी दर्ज करा लिए गए हैं।

"एक नैतिक व्यक्ति को अनैतिक ढंग से जेल में डाला गया" Mata Prasad Pandey का Azam Khan को लेकर बयान !

शेयर करना
Exit mobile version