Uttar-Pradesh: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को पार्टी के संस्थापक और प्रसिद्ध समाज सुधारक कांशी राम की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर मायावती ने कांशी राम के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

बता दें, मायावती ने X (ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, “कांशी राम ने अपनी पूरी ज़िंदगी डॉ. बी.आर. अंबेडकर के विचारों और आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित कर दिया। आज, उनके योगदान को सलाम करते हुए मैं अपनी लीडरशिप के साथ उत्तर प्रदेश और पूरे देश में उनके सभी अनुयायियों की ओर से उन्हें शत-शत नमन और असीम श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।”

बता दें, कांशी राम का जन्म 15 मार्च, 1934 को पंजाब में हुआ था। वह भारतीय समाज के पिछड़े और दबे-कुचले वर्गों के लिए काम करने के लिए प्रसिद्ध थे। उन्होंने जातिवाद और सामाजिक असमानता के खिलाफ संघर्ष किया और अपना जीवन इन वर्गों की बेहतरी के लिए समर्पित किया।

मायावती ने कांशी राम को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका संघर्ष और विचारधारा हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा। उन्होंने कांशी राम की समाज सेवा और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

वहीं, 1984 में कांशी राम ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) की स्थापना की, जिसका उद्देश्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और अन्य पिछड़े वर्गों के लोगों को राजनीतिक रूप से संगठित कर उन्हें सशक्त बनाना था। उनके संघर्ष और नेतृत्व से लाखों लोगों को समानता और न्याय के आंदोलन में शामिल होने की प्रेरणा मिली।

वहीं, मायावती ने भी कांशी राम के योगदान को दोहराते हुए कहा कि उन्होंने आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक परिवर्तन के लिए जो रास्ता दिखाया, वह हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहेगा।

"घर-घर जाकर बहुजन समाज से जुड़ें", SI परीक्षा विवाद और ब्राह्मण मुद्दे पर गरजे चाचा  Shivpal

शेयर करना
Exit mobile version