उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों व जन-धन को नुकसान हुआ है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया है कि प्रभावित लोगों को तुरंत राहत दी जाए। जिन जिलों में जनहानि या पशुहानि हुई है, वहां तत्काल आर्थिक सहायता और घायलों का समुचित इलाज कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूं खरीद अभियान के चलते मंडियों और खरीद केंद्रों पर सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही फसलों की क्षति का त्वरित सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाए। मौसम विभाग ने 20 अप्रैल तक यलो अलर्ट और कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। झांसी में तापमान 44 डिग्री और लखनऊ में 36 डिग्री दर्ज किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पूर्वी हवाओं के प्रभाव से अगले 72 घंटे तक मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। सहारनपुर से बलिया तक इसका असर दिख रहा है। मुख्यमंत्री ने लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है और जलभराव जैसी स्थिति में त्वरित निकासी के निर्देश दिए हैं।

मार्च से मई के बीच मौसम के असामान्य बदलाव से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को होता है। इस बार भी ओले और बारिश के चलते फसलें बर्बाद हुई हैं, जिनके लिए सरकार राहत प्रयासों में जुटी है।

'करणी सेना से डरने वाला नहीं हूं....' Agra से Akhilesh की भयंकर हुंकार, घबराई करणी सेना !

शेयर करना
Exit mobile version