उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इस वक्त की बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आ रही है, जहाँ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है, जिससे प्रशासनिक अमले में हलचल तेज हो गई है। जारी सूची के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारी माला श्रीवास्तव से सचिव खनन का अतिरिक्त कार्यभार हटा लिया गया है, हालांकि वह निदेशक खनन के पद पर बनी रहेंगी।
इसके साथ ही, अमित सिंह को पंचायती राज के निदेशक पद से हटा दिया गया है, और अब हरिप्रताप शाही को नया निदेशक पंचायती राज बनाया गया है। उज्जवल कुमार को विशेष सचिव खनन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि जे रीभा को एमडी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन बनाया गया है। प्रशासनिक सूची के अनुसार राकेश कुमार सिंह को अपर आयुक्त आवास विकास परिषद, नीरज शुक्ला को प्रबंध निदेशक पीसीएफ और डॉक्टर चंद्र भूषण को अपर निदेशक RUPAAM की जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य तबादलों में सचिन कुमार सिंह को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा, ध्रुव खाडिया को मुख्य विकास अधिकारी (CDO) मऊ, विवेक कुमार श्रीवास्तव को सदस्य राजस्व परिषद प्रयागराज, और नरेंद्र बहादुर सिंह को मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर बनाया गया है। इसके अलावा अमित कुमार सिंह प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ, प्रकाश बिंदु सचिव चिकित्सा शिक्षा, अर्चना गहरवार कुलसचिव एकेटीयू (AKTU) लखनऊ और रीना सिंह को केजीएमयू (KGMU) का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। शासन स्तर पर किए गए इन बड़े बदलावों का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना और प्रशासनिक कसावट लाना है।











