उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में अचानक हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिले के कई क्षेत्रों में तेज ओलावृष्टि के कारण खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

तहसील पुरोला के अंतर्गत ग्राम भंकोली क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि ने खेतों में तैयार हो रही फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। स्थानीय किसानों के मुताबिक, फसल कटाई के करीब थी, लेकिन अचानक पड़े ओलों ने पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। इससे उत्पादन में भारी गिरावट की संभावना बढ़ गई है।

इसी तरह तहसील बड़कोट के ग्राम धारीवली क्षेत्र में भी ओलावृष्टि की घटना सामने आई है। यहां भी खेतों में लगी फसलें प्रभावित हुई हैं। किसानों का कहना है कि ओलों की मार से फसलें झुक गईं और कई जगह पूरी तरह खराब हो गई हैं।

लगातार बदलते मौसम और अचानक हो रही ओलावृष्टि ने किसानों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। फसल खराब होने से आर्थिक नुकसान का खतरा बढ़ गया है, जिससे कास्तकारों में चिंता का माहौल है।

स्थानीय किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं प्रशासन की ओर से जल्द सर्वे कर नुकसान का आकलन करने की बात कही जा रही है।

Agra Viral News : युवक ने अपने निजी अंग में बोतल डाली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

शेयर करना
Exit mobile version