डेस्क : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका द्वारा ईरान पर बड़े सैन्य हमले का दावा सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनके निर्देश पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण खार्ग द्वीप (Kharg Island) पर बड़े पैमाने पर बमबारी की।
ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला, खार्ग द्वीप पर भारी बमबारी का दावा।
मध्य-पूर्व में युद्ध के बीच अमेरिका की ओर से ईरान पर बड़े सैन्य हमले का दावा सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनके निर्देश पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के रणनीतिक… pic.twitter.com/dkY7YQTHxq
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) March 14, 2026
ट्रंप के अनुसार यह कार्रवाई मध्य-पूर्व के इतिहास की सबसे शक्तिशाली बमबारी अभियानों में से एक थी। उन्होंने दावा किया कि द्वीप पर मौजूद सभी सैन्य ठिकानों और लक्ष्यों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया गया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने जानबूझकर द्वीप के तेल ढांचे को निशाना नहीं बनाया।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान या कोई अन्य ताकत होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही में बाधा डालती है, तो अमेरिका अपने अगले कदम पर दोबारा विचार करेगा।
खार्ग द्वीप ईरान के तेल निर्यात का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। ऐसे में इस हमले के दावे से खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।



