ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह स्वीकार किए जाने के बाद कि अमेरिका ने ईरानी प्रदर्शनकारियों को हथियार भेजने की कोशिश की थी, यूनाइटेड नेशंस (UN) से तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है। ईरान का कहना है कि ट्रंप का यह बयान यूनाइटेड नेशंस चार्टर और अंतर्राष्ट्रीय कानून का खुलेआम उल्लंघन है।

ईरान के UN में परमानेंट रिप्रेजेंटेटिव, अमीर सईद इरावानी ने UN सेक्रेटरी-जनरल और सिक्योरिटी काउंसिल को लिखे पत्र में कहा कि यह बयान हिंसा भड़काने और ईरान के आंतरिक मामलों में दखल देने का स्पष्ट प्रयास है। उन्होंने कहा, “यह अमेरिका की लंबी नीति का हिस्सा है, जिसमें वह मिडिल ईस्ट और अन्य जगहों पर आतंकवादी समूहों को हथियार देकर फंड करता है। यह UN चार्टर और इंटरनेशनल कानून के खिलाफ है।”

बता दें, इरावानी ने यह भी कहा कि अमेरिका की यह कोशिश ईरान में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों को हिंसा और अशांति में बदलने का एक प्रयास है। उन्होंने सिक्योरिटी काउंसिल से आग्रह किया कि इन खतरनाक बयानों की कड़ी निंदा की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि आतंकवाद के लिए किसी भी देश का समर्थन न किया जाए।

इस पत्र में दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में हुए प्रदर्शनों के दौरान ईरानी नागरिकों और सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया गया। ईरान ने यूएई और सऊदी अरब से भी अच्छे पड़ोसी के सिद्धांतों को बनाए रखने की अपील की है।

ट्रंप ने हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में यह स्वीकार किया था कि अमेरिका ने ईरानी प्रदर्शनकारियों को हथियार भेजने की कोशिश की थी, लेकिन यह प्रयास विफल रहा। ट्रंप ने कहा कि “हमने बहुत सारी बंदूकें भेजीं, लेकिन जिन्हें बंदूकें भेजी गईं, उन्होंने उन्हें अपने पास रख लिया।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “कुछ लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं और उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।” हालांकि, ट्रंप ने इस बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दी कि हथियार किसने भेजे थे, लेकिन पहले बिना किसी सबूत के उन्होंने “कुर्द बिचौलिए” को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था।

यह घटनाक्रम इस साल की शुरुआत में ईरान में हुए बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के संदर्भ में है, जहां ट्रंप ने यह भी कहा था कि प्रदर्शनकारियों के लिए “मदद आ रही है।”

इस मामले को लेकर Varanasi कोर्ट पहुचे Dhananjay Singh, विधायक Abhay Singh को लेकर कही ये बात!

शेयर करना
Exit mobile version