दुनिया के सैन्य इतिहास में शायद ही कभी ऐसा रोमांचक और खतरनाक ऑपरेशन देखा गया हो। दुश्मन देश ईरान की सरहदों के भीतर, पहाड़ों और घेराबंदी के बीच फंसे अपने पायलट को अमेरिकी सेना ने जिंदा बाहर निकाल लिया और वो भी ऐसे हालात में जब हर पल मौत करीब थी।
डोनाल्ड ट्रंप ने इस ऑपरेशन को “अमेरिकी इतिहास के सबसे साहसी सर्च एंड रेस्क्यू मिशनों में से एक” बताया है। उनके मुताबिक, यह पायलट दुश्मनों के बीच फंसा था, लेकिन अमेरिकी सेना 24 घंटे उसकी लोकेशन ट्रैक कर रही थी और सही मौके का इंतजार कर रही थी।
दर्जनों हथियारों से लैस एयरक्राफ्ट, हाई-रिस्क प्लानिंग और सटीक टाइमिंग। इन सबके दम पर यह मिशन अंजाम दिया गया।
पायलट घायल था, लेकिन अब सुरक्षित है।
चौंकाने वाली बात इससे पहले भी एक और अमेरिकी पायलट को दुश्मन इलाके से सफलतापूर्वक निकाला गया था।














