फोर्डो, नतांज और इस्फहान में हालात सामान्य, परमाणु ऊर्जा एजेंसी की पुष्टि

तेहरान-ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने स्पष्ट किया है कि हाल ही में अमेरिकी मिसाइल हमलों के बावजूद देश के प्रमुख परमाणु स्थलों पर कोई रेडिएशन रिसाव नहीं हुआ है। एजेंसी की ओर से यह बयान तब आया है जब सोशल मीडिया पर इन हमलों के बाद संभावित रेडिएशन खतरे को लेकर अफवाहें फैलने लगी थीं।

तीन बड़े परमाणु केंद्र सुरक्षित

IAEA के अनुसार, फोर्डो, नतांज और इस्फहान जैसे उच्च सुरक्षा वाले परमाणु स्थलों की जांच की गई और वहां मौजूद रेडिएशन मापने वाले सभी उपकरणों ने सामान्य स्थिति दर्शाई। इन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत और स्थिर बनी हुई है।

स्थानीय आबादी को कोई खतरा नहीं

एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि इन परमाणु संयंत्रों के आस-पास रहने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है। अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने क्षेत्र का दौरा किया और सभी आवश्यक मापदंडों की जांच कर ली है।

सोशल मीडिया अफवाहों से बचने की अपील

IAEA ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी पर विश्वास करें और अफवाहों से बचें। एजेंसी ने कहा कि वर्तमान में सभी परमाणु स्थल सुरक्षित हैं और किसी भी तरह की आपात स्थिति नहीं है।

इस बीच, क्षेत्रीय तनाव के बीच यह खबर ईरान के लिए राहत का संकेत मानी जा रही है। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इन स्थलों पर कोई गंभीर क्षति होती, तो उसका असर वैश्विक स्तर पर भी महसूस किया जा सकता था।

Israel Iran War | सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें | UP News | Politics | PM Modi | Crime

शेयर करना
Exit mobile version