इमार गोमती ग्रीन के निवासियों ने अवैध तरीके से बेचे गए क्लब हाउस के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं भी शामिल हुईं। इमार इंडिया ने एक बाहरी एजेंसी को क्लब हाउस बेच दिया, जहां अब व्यावसायिक गतिविधियाँ चल रही हैं। इससे निवासियों की सुरक्षा में खलल पड़ रहा है और रात-रात भर चलने वाले कार्यक्रमों के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जबकि स्थानीय लोगों के आराम में भी बाधा आ रही है।
हाथों में बैनर और पोस्टर लिए हुए निवासियों ने इमार इंडिया के कार्यालय और क्लब के बाहर प्रदर्शन किया। निवासियों का कहना था कि इमार गोमती ग्रीन में बिजली, पानी और सीवर जैसी समस्याओं का सामना रोजाना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानियाँ और बढ़ गई हैं।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार और एलडीए को चेतावनी दी कि अगर क्लब को समय रहते निवासियों के हवाले नहीं किया गया और समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे जोरदार प्रदर्शन करेंगे। इस विरोध में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राज किशोर राकेश, श्वेता श्रीवास्तव, पूजा अहमद, नीलम पांडेय, भारती बर्नवाल, तारा सिंह, श्वेता गौतम, अनीता मौर्य, पारुल जायसवाल, साधना चौधरी, ज्ञानेश्वर पांडेय, कैप्टन जनैद, कर्नल सीमांत, विजय गुप्ता, सुधा चक, विवेक, संतोष यादव, उज्जवल त्रिपाठी, राजीव सिंह, एसडी मौर्य सहित कई अन्य निवासी भी शामिल हुए।


