Desk : इनकम टैक्स विभाग के यूपी ईस्ट सर्किल में एक बार फिर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ज्वाइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा को विभाग ने सस्पेंड कर पश्चिम बंगाल में अटैच कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग के साथ मारपीट की। गौरव की शिकायत पर लखनऊ पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन सूत्रों के मुताबिक जांच बेहद धीमी गति से चल रही है।

इस घटना ने एक बार फिर यूपी ईस्ट सर्किल की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विभाग के भीतर से निकलकर सामने आई जानकारियों के अनुसार, यह सर्किल भ्रष्टाचार, अराजकता, जबरन वसूली, उत्पीड़न और फर्जी नियुक्तियों जैसे मामलों का अड्डा बनता जा रहा है। आरोप है कि विभागीय मुख्यालय से ही फर्जी नौकरियों का बड़ा रैकेट भी चलाया जा रहा है।

इन घटनाओं के बाद अब केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। सूत्रों के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने इस सर्किल की जांच के लिए वर्टिकल ऑपरेशन चलाने का मन बना लिया है। इसके लिए अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में कई वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है और विभाग में व्यापक फेरबदल भी किया जा सकता है।

इस पूरे घटनाक्रम ने इनकम टैक्स विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं, खासकर उस समय जब सरकार टैक्स प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर प्रतिबद्ध नजर आती है।

Banke Bihari Corridor को लेकर किस पर भड़के शंकराचार्य Avimukteshwarananda? उठाये ये सवाल!

शेयर करना
Exit mobile version