इटली के सार्डिनिया आइलैंड के मशहूर पुंटा मोलेंटिस बीच पर 10 से 65 साल के लोगों के लिए छाता लगाने पर बैन कर दिया गया है। अब सिर्फ़ 10 साल से कम उम्र के बच्चों वाले परिवार और 65 साल से ज़्यादा उम्र के लोग ही छाता लगा पाएंगे। लोकल एडमिनिस्ट्रेशन का कहना है कि यह फ़ैसला एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन और सिक्योरिटी कारणों से लिया गया है। पिछले साल लगी भीषण आग के दौरान बीच पर ज़्यादा संख्या में छाते और टेंट होने की वजह से लोगों को बचाने में दिक्कत हुई थी। जिसमें कई टूरिस्ट बाल-बाल बचे थे।
बता दे कि दुनिया भर में ज़्यादातर जगहों पर सनबर्न से बचने और स्किन कैंसर से बचने की सलाह दी जाती है, लेकिन इटली के दक्षिणी तट पर पुंटा मोलेंटिस बीच पर जाने वालों के लिए इस गर्मी में सनबर्न से बचना मुश्किल होगा। प्रशासन के इस कदम की बहुत आलोचना हुई है। 5 जून से अक्टूबर के आखिर तक बीच पर जाने वालों को 10 यूरो की फीस देनी होगी। दिव्यांग लोगों और उनके साथियों को इस फीस से छूट दी गई है।
बीच पर छाता ले जाने पर बैन
सूत्रों के मुताबिक, ऑर्डर में कहा गया है कि छाता, गज़ेबो, टेंट और छाया देने वाली दूसरी चीज़ें मना हैं। सिर्फ़ 10 साल तक के बच्चों वाले परिवार या 65 साल और उससे ज़्यादा उम्र के लोगों को ही बड़ा छाता लगाने की इजाज़त है।















