Delhi: इजरायल-ईरान युद्ध के बीच, CBSE बोर्ड ने मिडिल ईस्ट के देशों में होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षा को रद्द कर दिया है। बोर्ड ने यह निर्णय बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में बढ़ते युद्ध के कारण स्थिति को देखते हुए लिया है।

बता दें, CBSE ने इन देशों में छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, कल होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। यह फैसला मिडिल ईस्ट के छात्रों के लिए है, जहां युद्ध और सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक हो गई है।

वहीं, बोर्ड ने इस फैसले को लेकर स्पष्ट किया है कि होली के बाद नई परीक्षा तिथियों की घोषणा की जाएगी। छात्रों और अभिभावकों को अब नई तिथियों का इंतजार रहेगा, जिससे वे अपनी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी को फिर से सही तरीके से कर सकें।

CBSE ने इस कठिन समय में छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए यह कदम उठाया है। बोर्ड ने कहा कि सुरक्षा की स्थिति में सुधार के बाद जल्द ही नई तिथियों का ऐलान किया जाएगा।

इस निर्णय से मिडिल ईस्ट में रहने वाले छात्रों को राहत मिली है, लेकिन अब उन्हें अगली परीक्षा तिथियों का इंतजार रहेगा। सीबीएसई बोर्ड ने यह सुनिश्चित किया है कि उनकी परीक्षा को उचित समय पर और बिना किसी दिक्कत के आयोजित किया जाएगा।

US bombing in Iran: Tehran में कई जगहों पर बमबाजी, हमले में ईरानी सेना का मुख्यालय तबाह | Israel

शेयर करना
Exit mobile version