इंग्लैंड में बड़ी राजनीतिक क्रांति हुई है। यहां के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी बहुत बुरी तरह से चुनाव हार गई है। शुक्रवार को एग्जिट पोल के नतीजे आए है जिसमें कंजर्वेटिव पार्टी की बुरी तरह हार हुई है , जिसके बाद भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने अपने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। ब्रिटेन में लेबर पार्टी की एकतरफा जीत हुई है जिसके बाद 14 सालों के बाद लेबर पार्टी सत्ता में लौटेगी। लेबर पार्टी अब तक 410 सीटें जीत चुकी है और कंजर्वेटिव पार्टी केवल 118 सीटें जीती हैं। बहुमत के लिए कुल 650 सीटों में से 326 सीटें चाहिए होती हैं।

जानकारी के मुताबिक जब पूरा इंग्लैंड लॉक डाउन में बेहाल था। ऋषि सुनक के पार्टी के नेता, मंत्री मौजमस्ती और पार्टी कर रहे थे। इंग्लैंड के नागरिकों के मुताबिक वहां की अर्थव्यवस्था बदहाल है। बुरे दौर से गुजर रही है। नौकरी नहीं हैं। धंधा बहुत मंदा है। लोग परेशान हैं। इस वजह से उनकी चुनाव में हार हुई है ।

इतना ही नही सत्तारूढ़ दल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है । बता दें रवांडा इमिग्रेशन पॉलिसी की सर्वाधिक आलोचना सुनक सरकार को झेलनी पड़ी है। उनकी पार्टी से इस विषय पर आ रहे मूर्खतापूर्ण विचार ब्रिटिशर्स को और गुस्सा दिला रहे थे और तो और ऐसा प्रतीत होता है की सुनक की पार्टी में इस बात की होड़ मची थी की चुनाव कैसे हारा जाए। सुनक खुद अपना चुनाव तो किसी तरह जीत गए लेकिन उनके नेतृत्व वाली पार्टी, कुशासन और मजाक का प्रतीक बनकर उभरी है।

PM मोदी का 'विजय संदेश',नीरज चोपड़ा समेत ओलंपिक खिलाड़ियों से बात कर हुए गदगद

शेयर करना
Exit mobile version