सुप्रीम कोर्ट ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को पहलगाम आतंकी हमले के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी से संबंधित मामले में अग्रिम जमानत दे दी है। लखनऊ के हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

उत्तर प्रदेश की लोक गायिका, जो ”यूपी में का बा” गाने से मशहूर हैं, को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। आरोप है कि कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के कारण नेहा सिंह राठौर के खिलाफ दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने का मामला दर्ज हुआ था।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में नेहा सिंह राठौर को गिरफ्तारी से राहत देते हुए उन्हें अग्रिम जमानत दी है। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी में नेहा को अंतरिम राहत प्रदान करते हुए यह निर्देश दिया था कि वह जांच अधिकारियों के सामने पेश होंगी और जब भी बुलाया जाएगा, वे मौजूद रहेंगी। जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस अतुल एस चंदूरकर की पीठ ने यह आदेश पारित किया।

उत्तर प्रदेश सरकार की वकील ने पीठ को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, नेहा सिंह राठौर अधिकारियों के सामने हर सूचना और नोटिस पर पेश हुईं और उनका बयान भी दर्ज किया गया है।

दरअसल, इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नेहा सिंह राठौर को अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की थी।

'पहले सोचना चाहिए था...' LPG गैस मुद्दे पर Akhilesh Yadav का सरकार पर हमला, लगाया ये आरोप!

शेयर करना
Exit mobile version