Akhilesh Yadav Angry Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस हमले में 28 लोगों की मौत हो गई है, जो कि कई राज्यों के पर्यटक थे। हमले के बाद देशभर में गुस्से का माहौल है और इस कायरतापूर्ण हमले की हर ओर निंदा की जा रही है। लोग इस दुखद घटना के बाद न्याय की मांग कर रहे हैं और आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी जोर पकड़ रही है।

देशभर में हो रहे गुस्सा

अब आज इस मामले को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बयान दिया हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि, आतंकवादी का कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने इस हमले को लेकर देशभर में हो रहे गुस्से का समर्थन करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी। अखिलेश यादव ने कहा कि यह हमारे देश का सवाल है, और इस मुद्दे पर कोई भी राजनीतिक लाभ न उठाए। उन्होंने सरकार से सुरक्षा के बजट पर कोई समझौता नहीं करने की अपील की।

पैसा सुरक्षा पर खर्च किया जाना चाहिए

अखिलेश ने यह भी कहा कि अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुए युवाओं को पक्की नौकरी मिलनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार से कठोर फैसले लेने की बात की और कहा कि ऐसे फैसलों का सख्ती से पालन होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सपा सर्वदलीय बैठक में अपना पक्ष रखेगी और प्रोपगेंडा पर खर्च होने वाला पैसा सुरक्षा पर खर्च किया जाना चाहिए।

सरकार का एयरलाइंस पर कोई नियंत्रण नहीं

अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हर घटना को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करती है। साथ ही, उन्होंने एयरलाइंस कंपनियों के मुनाफे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सरकार का एयरलाइंस पर कोई नियंत्रण नहीं है?

24 April 2025 | UP News | Uttar Pradesh Ki Taja Khabar | CM Yogi | Akhilesh | Bharat Samachar |

शेयर करना
Exit mobile version