अगर आप भी 15 हजार रुपये से कम के बजट में एक नया और प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिग्गज टेक कंपनी Infinix ने भारतीय बाजार में अपनी एंट्री-लेवल सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले मॉडल Smart 10 का अपग्रेड वर्जन है, जिसमें इस बार डिस्प्ले, बैटरी बैकअप और प्रोसेसिंग हार्डवेयर के मामले में कई बड़े सुधार किए गए हैं।
कीमत और शानदार लॉन्च ऑफर
कीमत की बात करें तो Infinix Smart 20 के 4GB RAM + 64GB वेरिएंट को 12,499 रुपये और 4GB RAM + 128GB वेरिएंट को 13,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। लेकिन कंपनी अपने ग्राहकों को एक खास लॉन्च ऑफर दे रही है, जिसके तहत इस फोन को शुरुआती दिनों में महज 11,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन की पहली सेल आगामी 12 जून को दोपहर 12:00 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और इंफीनिक्स के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। यह फोन सनलाइक ऑरेंज, क्लाउडलाइन ब्लू, शैडो ब्लैक और पोलारिस टाइटेनियम जैसे चार आकर्षक रंगों में उपलब्ध है।
स्पेसिफिकेशन्स और खास फीचर्स
Infinix Smart 20 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ एक बड़ी 6.78-इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। फोन का लुक बेहद प्रीमियम है, इसके बैक पैनल पर फ्लैट 3D टेक्सचर कम्पोजिट डिज़ाइन है और फोन की मोटाई महज 7.7mm है, जो इसे बेहद स्लिम बनाती है। इसके फ्रंट डिस्प्ले में आईफोन की तरह ‘Dynamic Bar’ सॉफ्टवेयर फीचर दिया गया है, जो नोटिफिकेशन और स्टेटस ट्रैक करने में मदद करता है।
बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G81 अल्टीमेट चिपसेट और 4GB RAM दी गई है, जिसे ‘MemFusion’ तकनीक के जरिए वर्चुअली 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे के मोर्चे पर, पीछे की तरफ 8MP का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिसमें सुपर नाइट मोड और व्लॉग मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 5,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सबसे मजेदार बात यह है कि इसमें UltraLink फीचर दिया गया है, जो बिना सिम कार्ड या इंटरनेट के, 1 किलोमीटर के दायरे में दो इंफीनिक्स फोन्स के बीच वॉकी-टॉकी की तरह मुफ्त ऑफलाइन कॉलिंग की सुविधा देता है।















