गाजीपुर- उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अस्पताल की व्यवस्था बिल्कुल ही लचर हो गई है….क्योंकि पीड़ितों को इलाज ही नहीं मिल पा रहा है….
जी हां 6 वर्षीय रेप पीड़िता 9 घंटे इलाज को तरसती रही, लेकिन उसे इलाज तक नहीं मिला….
जानकारी के लिए बता दे कि 6 वर्षीय रेप पीड़िता 9 घंटे इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा…दोपहर 2 से रात 11 बजे तक इलाज नहीं मिला…
इस मामले में मेडिको-लीगल के नाम पर टालमटोल किया गया….महिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया. लेकिन वहां भी इलाज शुरू नहीं किया गया…
मामले में नाराज परिजनों संग लोगों ने धरना दिया…धरने के बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया…
मामले में SP की ओर से भी कहा गया कि आरोपी भी नाबालिग है, केस दर्ज हुआ है….ये घटना नंदगंज थाना क्षेत्र की है….















