बरेली: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद और यूजीसी की नई गाइडलाइंस के विरोध में बरेली के एसडीएम पद से इस्तीफा देने के बाद चर्चा में आए पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री आज अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान करेंगे। यह ऐलान उन्होंने वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद किया।

अलंकार अग्निहोत्री ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि यह पार्टी भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से बनाई गई है। पार्टी का नाम भगवान राम और भगवान कृष्ण के नामों के संगम से तय किया गया है, जो उनके लिए अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि यह पार्टी लंबे मंथन के बाद बनाई गई है, और उसका उद्देश्य समाज में शांति, भाईचारे और संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाना है।

इसके अलावा, अग्निहोत्री ने शंकराचार्य पर एफआईआर दर्ज करने के मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह सिर्फ उनके खिलाफ नहीं बल्कि पूरे सनातन समाज के खिलाफ साजिश है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन पर शंकराचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, उन पर खुद कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बता दें कि अलंकार अग्निहोत्री ने एसडीएम बरेली पद से इस्तीफा देने के बाद यूजीसी की नई गाइडलाइंस और शंकराचार्य से जुड़े विवादों पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद वह राजनीति में सक्रिय हो गए हैं और अब अपनी नई पार्टी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

UP News | जब दरोगा जी ने पकड़ा कॉलर, बुजुर्ग युवक ने किया कुछ ऐसा भाग खड़े हुए सब पुलिसकर्मी | Viral

शेयर करना
Exit mobile version