अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत करते हुए पौधारोपण किया। पूरे प्रदेश में इस अभियान के तहत आज 37 करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। योगी सरकार के इस मेगा वृक्षारोपण अभियान ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नया कीर्तिमान रच दिया है।

14.80 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक प्रदेशभर में 14.80 करोड़ से ज्यादा पौधारोपण हो चुका है। सरकार का लक्ष्य है कि एक ही दिन में रिकॉर्ड 37 करोड़ पौधे लगाए जाएं। इस दौरान वन विभाग, स्कूली छात्र, स्वयंसेवी संस्थाएं, जनप्रतिनिधि और आम नागरिकों ने भी बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया।

मुख्यमंत्री ने लोगों से की अपील

सीएम योगी ने कहा प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने का समय है। हर नागरिक अपनी मां या प्रियजन के नाम पर एक पौधा जरूर लगाए। उन्होंने बताया कि पौधारोपण सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि भावनात्मक जुड़ाव और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।

बच्चों और बुजुर्गों ने भी लिया हिस्सा

अभियान के तहत हर उम्र के लोगों ने भागीदारी की। अयोध्या में बुजुर्ग महिलाएं, बच्चे और स्थानीय स्कूल-कॉलेजों के छात्र पौधे लगाते दिखे। ‘वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ’ के नारे भी गूंजे।

हर पौधे की होगी निगरानी

सरकार ने लगाए गए पौधों की निगरानी के लिए जियो टैगिंग की व्यवस्था की है। इसके लिए जिलेवार रिपोर्ट तैयार की जा रही है और हर पौधे की लोकेशन फीड की जा रही है ताकि उसकी निगरानी हो सके।

CM योगी का संदेश

हमारे प्रदेश को हरित राज्य बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। एक पेड़ सिर्फ हरियाली नहीं देता, बल्कि वो आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य भी देता है। एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अब प्रदेश का जन आंदोलन बन गया है। सरकार की कोशिश है कि हर परिवार एक पेड़ लगाए और उसकी जिम्मेदारी भी ले। अयोध्या से शुरू हुआ यह हरित अभियान अब पूरे उत्तर प्रदेश में फैल चुका है।

'करोड़ों गरीबों के हक पर चोट...' Patna की सड़कों पर उतरे Tejashwi Yadav, वोटर लिस्ट पर फूटा गुस्सा!

शेयर करना
Exit mobile version