अयोध्या में इस वर्ष दीपोत्सव 2025 का आयोजन भव्य और दिव्य स्वरूप में किया गया। पूरे रामनगरी में दीपों की रौशनी से अद्भुत नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दीपोत्सव की बधाई दी और कहा कि अयोध्या के कण-कण में मर्यादा और भक्ति बसती है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि “अयोध्या के हृदय में भगवान श्रीराम विराजमान हैं, यहां त्रेतायुग के दर्शन हो रहे हैं। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। आज भगवान श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं, यह हमारे पूर्वजों के संघर्ष का परिणाम है।”

सीएम ने आगे कहा कि “हमने 500 वर्षों तक संघर्ष किया, विदेशी आक्रांताओं ने साजिशें रचीं और देश की आस्था का अपमान किया, लेकिन आज हमारे पूर्वजों का संकल्प पूरा हुआ है। राम मंदिर निर्माण से हर सनातनी को गर्व की अनुभूति हो रही है।”

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा, “उन्होंने अयोध्या को फैजाबाद बनाया था, जबकि हमने यहां दीप जलाए हैं। उन्होंने गोली चलवाई थी, हम दीप जला रहे हैं। गुलामी के प्रतीकों को खत्म किया जा रहा है। अयोध्या की पहचान मिटाने की कोशिश की गई, लेकिन आस्था न कभी रूकी है, न कभी झुकी है।”

योगी ने कहा कि “अयोध्या के हर दीप में दया, करुणा और आस्था का प्रकाश है। आज का दीपोत्सव केवल उत्सव नहीं बल्कि सनातन संस्कृति के सम्मान का प्रतीक है।”

Ayodhya Deepotsav 2025: CM Yogi बोले जहां कभी रामभक्तों पर गोलियां चलीं वहां हमने दीप जलाए

शेयर करना
Exit mobile version