अयोध्या : मंगलवार को अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के कुमारगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सैकड़ों लोगों के साथ सम्मिलित हुए। यह यात्रा प्रभु श्रीराम की नगरी में भारत माता के जयघोष के साथ गूंज उठी। यात्रा में उत्साही लोग एकजुट होकर भारत माता की जयकारों के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते चल रहे थे।

यात्रा का नेतृत्व करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि “हर घर तिरंगा हमारा मान, अभिमान और स्वाभिमान है।” उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के महत्व पर जोर दिया, जिसे भारतीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

ब्रजेश पाठक ने इस अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी दी, जिसमें 2-15 अगस्त 2025 तक हर भारतीय नागरिक को अपने घर और दफ्तरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उनका कहना था कि यह पहल देश की एकता, गौरव और राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के लिए की गई है।

तिरंगा यात्रा में शामिल सैकड़ों लोग इस अभियान में अपना समर्थन देने के लिए अत्यधिक उत्साहित नजर आए। यात्रा में विधायक चंद्रबाबू पासवान भी अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए और देश के प्रति अपनी निष्ठा को प्रकट किया।

इस यात्रा ने मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र को देशभक्ति और एकता के संदेश से ओत-प्रोत किया, और समूचे क्षेत्र में तिरंगा यात्रा को लेकर अभूतपूर्व जोश देखने को मिला।

शेयर करना
Exit mobile version