डेस्क : अमेरिका में JD Vance और Erika Kirk की “करीबी” तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई हैं, जिसके बाद विवाद गहरा गया है। ये तस्वीरें Turning Point USA के एक इवेंट की बताई जा रही हैं, जहां दोनों मंच पर गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं।
🔥 ब्रेकिंग न्यूज़ | अमेरिकी मीडिया में भूचाल आ गया है। इंटरनेट पर सबसे वायरल टॉपिक है।
वाइस प्रेसिडेंट JD Vance और Erika Kirk की वायरल तस्वीरों पर बवाल
अमेरिका में सोशल मीडिया पर JD Vance और Erika Kirk की “करीबी” तस्वीरें वायरल होने के बाद विवाद छिड़ गया है। यह तस्वीरें… pic.twitter.com/eqSdj81QDY
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) October 31, 2025
सोशल मीडिया यूजर्स ने इन तस्वीरों को “अनुचित” करार दिया है, और इसे लेकर आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, दोनों ने किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत संबंध का दावा करने से इंकार किया है और इसे केवल एक औपचारिक अभिवादन बताया है।

इसके अलावा, एक और संवेदनशील जानकारी सामने आई है कि Erika Kirk के पति चार्ली, जो डोनाल्ड ट्रंप के कट्टर समर्थक थे, की हत्या एक कार्यक्रम के दौरान कर दी गई थी। इस घटना ने इस पूरे विवाद को और भी गंभीर बना दिया है।यह विवाद अब अमेरिकी मीडिया और सोशल मीडिया दोनों पर गूंज रहा है, और लोगों के बीच काफ़ी चर्चा का विषय बन गया है।














