अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीय नागरिकों का एक समूह अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचा है। इस समूह में कुल 104 अवैध अप्रवासी शामिल हैं, जो लंबे समय से अमेरिका में रह रहे थे। अमेरिकी सेना के जहाज से उन्हें डिपोर्ट कर भारत वापस भेजा गया है।

पंजाब के 34 नागरिक शामिल
इन 104 नागरिकों में से 34 पंजाब के हैं, जो अब अपने देश लौट आए हैं। अमेरिका में इन नागरिकों का वीजा समाप्त हो चुका था या वे अवैध रूप से वहां रह रहे थे, जिसके कारण उन्हें डिपोर्ट किया गया।

अमृतसर हवाई अड्डे पर स्वागत
वापस लौटे इन नागरिकों का अमृतसर हवाई अड्डे पर भारतीय अधिकारियों और उनके परिवारों ने स्वागत किया। इनकी वापसी से यह मुद्दा फिर से सुर्खियों में आ गया है कि कैसे अवैध प्रवासियों की समस्या को हल किया जाए।

वीरेंद्र सिंह से सुनिए-यूपी में राजस्व को भारी चपेट,एक अफसर ने बैठाया भट्ठा

शेयर करना
Exit mobile version