डेस्क : अमेरिका ने भारत के लिए अपने टैरिफ में बड़ी छूट दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ लागू किए गए टैरिफ को 25% से घटाकर अब 18% कर दिया है। यह निर्णय भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Breaking News : अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया
➡ भारत-अमेरिका के बीच सिर्फ 18% टैरिफ
➡ ट्रंप ने टैरिफ 25% से घटाकर 18% किया#USA #TariffReduction #IndiaUS @realDonaldTrump pic.twitter.com/uvIFHXDEk5— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) February 2, 2026
यह बदलाव अमेरिका के व्यापार नीति में एक बड़ा परिवर्तन है, जिसका सकारात्मक असर दोनों देशों के व्यापार पर पड़ेगा। इससे भारत के लिए निर्यात को बढ़ावा मिलने की संभावना है और दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।यह कदम व्यापारिक तनाव को कम करने और दोनों देशों के बीच अच्छे रिश्तों को बनाए रखने के प्रयासों का हिस्सा है।















