Desk : अदाणी ग्रुप की सीमेंट इकाई ने केवल रिकॉर्ड समय में 100 मिलियन टन की उत्पादन क्षमता हासिल कर इतिहास रच दिया है, बल्कि खुद को दुनिया के सबसे कुशल सीमेंट निर्माताओं में भी शुमार करवा लिया है। ACC और अंबुजा जैसी अग्रणी कंपनियों को मिलाकर बना अदाणी सीमेंट ब्रांड अब देश के निर्माण क्षेत्र में स्थिरता और गति का प्रतीक बन चुका है।

इस ऐतिहासिक मौके पर चेयरमैन गौतम अदाणी ने केक काटकर सेलिब्रेशन किया, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। उनके साथ इस खास पल में पत्नी प्रीति अदाणी, बेटे करण अदाणी और भतीजे प्रणव अदाणी भी मौजूद रहे। अदाणी ग्रुप ने इसे दशकों से निर्मित विश्वास और ब्रांड की ताकत का प्रतीक बताया है, जो आज भारत के भविष्य को आकार देने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

इतनी तेजी से 100 मिलियन टन उत्पादन क्षमता तक पहुंचना वैश्विक मानकों पर भी एक असाधारण उपलब्धि है। इससे न केवल अदाणी सीमेंट की वैश्विक साख बढ़ी है, बल्कि यह देश में बुनियादी ढांचे के निर्माण की दिशा में एक नई ऊर्जा भी भरता है।

05 May 2025 | उत्तराखंड की सभी बड़ी ख़बरें | CM Dhami | Breaking News | Uttarakhand News | BSTV

शेयर करना
Exit mobile version