मिर्ज़ापुर ज़िले के 30 गाँवों में अदाणी पावर के CSR कार्यक्रम के तहत अदाणी फाउंडेशन के सौजन्य से तथा उसकी पार्टनर एजेंसी हेल्पएज (HelpAge) द्वारा 30 विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले हज़ारों जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी राहत प्रदान की।
इन विशेष स्वास्थ्य शिविरों में स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ एवं जनरल फिजिशियन सहित कुल 5 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएँ दीं। शिविरों के दौरान ग्रामीणों की निःशुल्क जाँच के साथ-साथ ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन एवं ब्लड ग्रुप जाँच जैसी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ भी उपलब्ध कराई गईं।

30 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से कुल 9648 ओपीडी परामर्श किए गए, जिनमें 4284 पुरुष एवं 5358 महिलाएँ शामिल रहीं। बड़ी संख्या में महिलाओं और बुजुर्गों ने इन शिविरों का लाभ उठाया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है।
स्वास्थ्य शिविरों को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शिविर स्थलों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली। ग्रामीणों ने अदाणी पावर, अदाणी फाउंडेशन एवं हेल्पएज द्वारा किए जा रहे इस जनकल्याणकारी प्रयास की खुले दिल से सराहना की। लोगों का कहना था कि इस प्रकार के शिविर न केवल इलाज उपलब्ध कराते हैं, बल्कि समाज के गरीब और वंचित वर्ग में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं।

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अदाणी पावर केवल औद्योगिक विकास तक सीमित न रहकर सामाजिक दायित्वों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और आजीविका के क्षेत्र में अदाणी फाउंडेशन जैसे पिछड़े इलाकों के लिए संजीवनी साबित हो रही हैं।

इस सफल आयोजन के लिए अदाणी फाउंडेशन, हेल्पएज संस्था, शिविर में सेवाएँ देने वाले सभी डॉक्टरों एवं सहयोगी कर्मचारियों को ग्रामीणों की ओर से हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आशा जताई कि भविष्य में भी अदानी फाउंडेशन अपने CSR कार्यक्रमों के माध्यम से मिर्ज़ापुर क्षेत्र में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहेगा, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक भी स्वास्थ्य सुविधाएँ समान रूप से पहुँच सकें।














