अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 15,539.9 मेगावाट (MW) की परिचालन क्षमता हासिल कर ली है। यह भारत में अब तक का सबसे तेज़ और सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी विस्तार है।
रिकॉर्ड तोड़ प्रगति:
पिछले 15 महीनों में AGEL ने 5,000 MW से अधिक क्षमता जोड़कर 10,000 MW से 15,000 MW की छलांग लगाई। FY25 में कंपनी ने अकेले 3,309 MW की वृद्धि की, जो भारत में किसी भी एकल खिलाड़ी द्वारा की गई सबसे बड़ी सालाना वृद्धि है।
भारत के रिन्यूएबल ऊर्जा परिदृश्य में बड़ा योगदान:
- AGEL की क्षमता अब भारत की यूटिलिटी-स्केल सौर ऊर्जा का ~15% और कुल सौर+पवन संयोजन का ~12% है।
- यह उपलब्धि AGEL को दुनिया की शीर्ष 10 स्वतंत्र रिन्यूएबल ऊर्जा उत्पादक कंपनियों (IPP) में शामिल करती है।
- कुल पोर्टफोलियो में ~11,005.5 MW सोलर, ~1,977.8 MW विंड और ~2,556.6 MW हाइब्रिड क्षमता शामिल है।
खवड़ा बना ऊर्जा परिवर्तन का केंद्र
गुजरात के कच्छ जिले में खवड़ा में स्थित 30,000 MW की क्षमता वाला दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट अदाणी ग्रीन द्वारा विकसित किया जा रहा है।
- अब तक यहां 5,355.9 MW की क्षमता चालू हो चुकी है।
- यह परियोजना 538 वर्ग किलोमीटर में फैली है, जो पेरिस शहर से पांच गुना बड़ी है और अंतरिक्ष से भी दिखाई देगी।
CEO अशिष खन्ना का बयान
AGEL के सीईओ अशिष खन्ना ने कहा,
“15,000 MW का पड़ाव पार करना हमारी टीम की प्रतिबद्धता और नेतृत्व की दूरदृष्टि का परिणाम है। गौतम अदाणी जी की यह सोच कि अदाणी समूह वैश्विक स्तर पर रिन्यूएबल एनर्जी में अग्रणी हो, हमें निरंतर प्रेरित करती है। हमारा लक्ष्य अब 2030 तक 50,000 MW तक पहुंचने का है।”
ESG रैंकिंग और सामाजिक प्रतिबद्धता
AGEL की पूरी परिचालन क्षमता वाटर पॉजिटिव प्रमाणित है। इसे NSE की ESG रैंकिंग में पावर सेक्टर में पहला स्थान और FTSE Russell के ग्लोबल ESG स्कोर में टॉप रैंकिंग मिली है।