Balanced Diet Dizziness Causes: सही और पौष्टिक डाइट लेने के बाद भी अगर अचानक सिर भारी लगने लगे या दुनिया घूमती हुई महसूस हो, तो यह सिर्फ थकान नहीं, बल्कि किसी गंभीर बीमारी का शुरुआती इशारा भी हो सकता है। अक्सर लोग इसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं, लेकिन चक्कर आना कई बार शरीर की ‘रेड अलर्ट’ चेतावनी होती है, जिसे समय रहते समझना जरूरी है। आइए जानते हैं डिटेल्स में…

1. एनीमिया (खून की कमी)
शरीर में आयरन की कमी होने से लाल रक्त कोशिकाएं पर्याप्त ऑक्सीजन मस्तिष्क और बाकी शरीर तक नहीं पहुंचा पातीं। इससे थकान और चक्कर आना आम है।

2. ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव
डायबिटीज़ के मरीजों में ब्लड शुगर का अचानक गिरना (हाइपोग्लाइसीमिया) या हाई ब्लड प्रेशर वालों में खाने के बाद ब्लड प्रेशर गिरना चक्कर का कारण हो सकता है।

3. डिहाइड्रेशन
पानी की कमी से ब्लड वॉल्यूम कम हो जाता है, जिससे मस्तिष्क को ऑक्सीजन की सप्लाई घट जाती है और चक्कर आने लगते हैं।

4. कान की समस्या (वर्टिगो)
कान में मौजूद बैलेंस सिस्टम में समस्या या संक्रमण होने से वर्टिगो हो सकता है, जिसमें आसपास की चीजें घूमती हुई महसूस होती हैं।

5. हृदय रोग
दिल की धड़कन अनियमित होना या दिल का पंपिंग सही से न होना, मस्तिष्क तक ऑक्सीजन की कमी का कारण बन सकता है, जिससे चक्कर आते हैं।

कब तुरंत डॉक्टर से मिलें?

  • सीने में दर्द या भारीपन
  • सांस लेने में दिक्कत
  • ठंडा पसीना
  • चेहरे का सुन्न होना
  • अचानक सुनने या देखने में परेशानी

Disclaimer: यह जानकारी केवल जागरूकता के लिए है। किसी भी लक्षण पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

Kedarnath Yatra :बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा 3 दिन के लिए स्थगित, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

शेयर करना
Exit mobile version