इस साइट का उपयोग करके, आप गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तों से सहमत होते हैं।
स्वीकार करना
hi हिन्दी
en Englishhi हिन्दीpa ਪੰਜਾਬੀta தமிழ்te తెలుగు
देसी खबरदेसी खबर
अधिसूचना और दिखाओ
ताज़ा खबर
भारत ने सितंबर 1960 की सिंधु जल संधि में संशोधन के लिए पाकिस्तान को नोटिस जारी किया : सरकारी सूत्र
प्रकाशित जनवरी 27, 2023
IMF से मदद को लेकर अनिश्चितता के बीच पाकिस्तानी रुपये में रिकॉर्ड गिरावट जारी, डॉलर के मुकाबले 262 पर पहुंचा
प्रकाशित जनवरी 27, 2023
शाहरुख खान की ‘पठान’ को अब रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है, दूसरे दिन कमा सकती है इतने करोड़
प्रकाशित जनवरी 27, 2023
Mahindra XUV400 Electric booking: महिंद्रा की एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक की बुकिंग चालू, जानें शुरुआती कीमत
प्रकाशित जनवरी 27, 2023
कैसे बनें स्मार्ट शॉपर : एक्सक्लूसिव बिग बोनस ऐप से खरीदारी करते हुए करें कमाई
प्रकाशित जनवरी 27, 2023
Aa
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
पढ़ना: Vastu Tips For Tulsi: तुलसी में जल देते वक्त बोला जाता है यह मंत्र, मान्यता है घर में रहती है सुख-समृद्धि
शेयर करना
देसी खबरदेसी खबर
Aa
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • जीवन शैली
  • श्रद्धा
खोज
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
कोई मौजूदा खाता है? साइन इन करें
हमारा अनुसरण करें
देसी खबर > श्रद्धा > Vastu Tips For Tulsi: तुलसी में जल देते वक्त बोला जाता है यह मंत्र, मान्यता है घर में रहती है सुख-समृद्धि
श्रद्धा

Vastu Tips For Tulsi: तुलसी में जल देते वक्त बोला जाता है यह मंत्र, मान्यता है घर में रहती है सुख-समृद्धि

press
press प्रकाशित जुलाई 24, 2022
आखरी अपडेट: 2022/07/24 at 11:00 पूर्वाह्न
शेयर करना
शेयर करना

Vastu Tips For Tulsi: वास्तु के अनुसार तुलसी में जल देते समय खास मंत्र बोला जाता है.

Vastu Tips For Tulsi: हिंदू धर्म की मान्याताओं के अनुसार, तुलसी का पौधा (Tulsi Plant) दैवीय गुणों के परिपूर्ण है. तुलसी का पौधा जहां भी लगा होता है, वहां सकारात्मक ऊर्जा का वाह होता है. तुलसी (Tulsi) को लेकर धार्मिक मान्यता यह भी है कि इसमें मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) का वास होता है. यही कारण है कि लोग रोज तुलसी (Tulsi) को दीया दिखाते हैं. तुलसी की पूजा के लिए वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कुछ जरूरी निमय बताए गए हैं. वास्तु के नियम के मुताबिक तुलसी में रोजाना जल अर्पित करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. वहीं तुलसी को सही दिशा में लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही तुलसी में जल देते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि मान्यता है कि तुलसी में रोजना विधिवत जल अर्पित करने से मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है. आइए जानते हैं कि तुलसी में जल देने के जरूरी नियम क्या-क्या है. 

तुलसी में जल अर्पित करने के नियम | Rules for offering water in Tulsi

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिना स्नान किए तुलसी को छूना भी निषेध है. ऐसे में हमेशा स्नान के बाद ही तुलसी में जल अर्पित करना चाहिए.

धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी में जल देने से पूर्व कुछ खाना नहीं चाहिए. बिना भोजन किए तुसली में जल अर्पित करना अच्छा माना गया है. 

मान्यता के अनुसार, तुलसी में जल देते समय ऐसा वस्त्र धारण करना चाहिए जो कि बिना सिलाई का हो. बिना सिलाई का एक रंग का वस्त्र धारण करके तुलसी में जल देना सर्वोत्तम माना गया है. 

धार्मिक मान्यतानुसार, रविवार को तुलसी में जल अर्पित नहीं करना चाहिए. कहा जाता है कि इस दिन मां तुलसी विश्राम करती हैं. 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एकादशी के दिन तुलसी में जल अर्पित नहीं करना चाहिए. माना जाता है कि इस दिन मां तुलसी भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. 

तुलसी में जल देते समय बोला जाता है यह मंत्र | Tulsi Puja Mantra

तुलसी में जल देते समय विशेष मंत्र का उच्चारण किया जाता है. मान्यता है कि तुलसी में जल देते समय इस मंत्र को बोलने से सुख-समृद्धि बढ़ती है. इसके अलावा इस मंत्र के उच्चारण से रोग-शोक मिट जाते हैं. मंत्र है- ‘महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते.’

तुलसी का पौधा इस दिशा में लगाना है उत्तम | Best Direction For Tulsi

वास्तु शास्त्र के मुताबिक तुलसी का पौधा पूरब दिशा में लगाना सर्वोत्तम है. पूर्व दिशा के अलावा उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में भी तुलसी का पौधा लगाया जा सकता है. मान्यता है कि इन दिशाओं में तुलसी का पौधा लगाने से वह हरा-भरा रहता है. साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

सन टैनिंग को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर

press जुलाई 24, 2022
इस लेख का हिस्सा
Facebook Twitterईमेल छाप
तुम क्या सोचते हो?
प्यार0
उदास0
प्रसन्न0
उनींदा0
नाराज़0
मृत0
आँख मारना0

शायद तुम्हे यह भी अच्छा लगे

श्रद्धा

Mahananda Navami 2023: इस दिन मनाई जाएगी महानंदा नवमी, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि 

प्रकाशित जनवरी 27, 2023
श्रद्धा

Achala Saptami 2023: कब है अचला सप्तमी, जानिए व्रत का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

प्रकाशित जनवरी 27, 2023
श्रद्धा

Tulsi सूखना नहीं माना जाता शुभ, जानिए किन तुलसी उपायों से घर में होती है बरकत

प्रकाशित जनवरी 27, 2023
श्रद्धा

देवगुरु बृहस्पति 12 साल बाद करने वाले हैं गोचर, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा गुरु का शुभ प्रभाव 

प्रकाशित जनवरी 27, 2023
  • व्यवसाय
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • तकनीकी
  • मनोरंजन
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करना

© 2022 देसी खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Removed from reading list

पूर्ववत
Welcome Back!

Sign in to your account

आपका पासवर्ड खो गया है?