इस साइट का उपयोग करके, आप गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तों से सहमत होते हैं।
स्वीकार करना
hi हिन्दी
en Englishhi हिन्दीpa ਪੰਜਾਬੀta தமிழ்te తెలుగు
देसी खबरदेसी खबर
अधिसूचना और दिखाओ
ताज़ा खबर
गाजियाबाद में युवा कारोबारी की कार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुंह से निकल रहा था झाग
प्रकाशित फ़रवरी 18, 2023
PICS: स्मृति ईरानी की बेटी के रिसेप्शन में बॉलीवुड सेलेब्स की एंट्री, Shah Rukh Khan, जीतेंद्र, मॉनी राय समेत दिखे ये सितारे
प्रकाशित फ़रवरी 18, 2023
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर चार पहर की होती है पूजा! जानें क्या है हर पहर में पूजा करने का लाभ और तरीका
प्रकाशित फ़रवरी 18, 2023
पुलिस को चैलेंज करता था यह नाबालिग, इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बताता था कहां करेंगे वारदात, पकड़ा गया
प्रकाशित फ़रवरी 18, 2023
“जार्ज सोरोस जैसे लोग..”: PM मोदी को लेकर दिए बयान पर एस जयशंकर का पलटवार
प्रकाशित फ़रवरी 18, 2023
Aa
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
पढ़ना: Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर चार पहर की होती है पूजा! जानें क्या है हर पहर में पूजा करने का लाभ और तरीका
शेयर करना
देसी खबरदेसी खबर
Aa
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • जीवन शैली
  • श्रद्धा
खोज
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
कोई मौजूदा खाता है? साइन इन करें
हमारा अनुसरण करें
देसी खबर > श्रद्धा > Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर चार पहर की होती है पूजा! जानें क्या है हर पहर में पूजा करने का लाभ और तरीका
श्रद्धा

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर चार पहर की होती है पूजा! जानें क्या है हर पहर में पूजा करने का लाभ और तरीका

प्रकाशित फ़रवरी 18, 2023
आखरी अपडेट: 2023/02/18 at 9:44 पूर्वाह्न
शेयर करना
शेयर करना

Mahashivratri char pahar ki puja : आइए जानते हैं इस दिन किस तरह पूजा करनी चाहिए और उनके लाभ क्या हैं.  

Mahashivratri 2023 : हिन्दू धर्म में कई त्योहार काफी खास होते हैं, जिनमें से एक महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023) भी है. यह पर्व फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी पर मनाया जाता है. मान्यताएं हैं कि इस दिन भगवान शिव (lord Shiva) का विवाह हुआ था. भगवान भोलेनाथ की उपासना करने से मनुष्य को जीवन में सुख की प्राप्त होती है, ऐसी मान्यता. शिवरात्रि के दिन व्रत करने, मंत्र जाप और रात्रि जागरण (Puja Vidhi) का विशेष महत्व बताया जाता है. वर्ष 2023 में महाशिवरात्रि कल यानी 18 फरवरी को मनाई जाएगी. आइए जानते हैं इस दिन किस तरह पूजा करनी चाहिए और उनके लाभ क्या हैं.  

mahashivratri 625

प्रथम पहर 


महाशिवरात्रि के दिन चार पहर की पूजा करने का ही विधान है. माना जाता है कि इन चार पहर में पूजा करने से मनुष्य को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है. प्रथम पहर की बात करें तो ये पूजा सामान्यतः शाम के समय पर होती है. इस दौरान भगवान शिव पर दूध अर्पित किया जाता है. इसके अलावा उनका जल की धारा से अभिषेक होता है. इस पहर की पूजा में शिव मंत्र का जाप या शिव स्तुति विशेष फलदायी होते हैं. ये पूजा शाम 06.00 बजे से 09.00 बजे के बीच की जाती है.

mahashivratri

द्वितीय पहर 


द्वितीय पहर की बात करें तो इसमें भगवान शिव को दही अर्पित किया जाता है. इसके अलावा उनका जलाभिषेक किया जाता है. दूसरे पहर में शिव मंत्र का जप करना चाहिए. दूसरे पहले की पूजा से मनुष्य को धन और समृद्धि की प्राप्ति होता है, ऐसी मान्यता है. यह पूजा रात्रि करीब 09.00 बजे से 12.00 बजे के बीच की जाती है.

vcdbjos

तृतीय पहर

तृतीय पहर में शिव जी को घी अर्पित किया जाता है. इसके बाद उनका जलधारा से अभिषेक किया जाता है. तीसरे पहर में शिव स्तुति करना विशेष फलदायी माना जाता है. इस पहर में भगवान भोलेनाथ का ध्यान करना लाभकारी होता है. माना जाता है, इस पहर में पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी होती है. ये पूजा मध्य रात्रि करीब 12.00 बजे से 03.00 बजे के बीच होती है.

5qe7j1r

चतुर्थ पहर

माना जाता है कि चतुर्थ पहर में भगवान शिव की आराधना करने से मनुष्य के पाप नष्ट होते हैं और वह व्यक्ति मोक्ष प्राप्त करने का अधिकारी होता है. इस दौरान भगवान शिव को शहद अर्पित करना बहुत अच्छा माना जाता है. शहद अर्पण के बाद उनका जलाभिषेक किया जाता है. इसके अलावा चौथे पहर में शिव मंत्र का जप और स्तुति दोनों ही फलदायी बताई गई हैं. ये पूजा सुबह 03.00 बजे से लेकर 06.00 बजे के बीच की जाती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day

महाशिवरात्रि पर जेब में रखें यह पत्ता, हर मनोकामना होगी पूरी !

फ़रवरी 18, 2023
इस लेख का हिस्सा
Facebook Twitterईमेल छाप
तुम क्या सोचते हो?
प्यार0
उदास0
प्रसन्न0
उनींदा0
नाराज़0
मृत0
आँख मारना0

शायद तुम्हे यह भी अच्छा लगे

श्रद्धा

Mahashivratri 2023: शिवरात्रि पर कई सालों बाद बन रहा ऐसा शुभ संयोग, फर्श से अर्श पर पहुंच सकते हैं इन पांच राशि के लोग!

प्रकाशित फ़रवरी 18, 2023
श्रद्धा

Color of Clothes: शिव जी की पूजा के दौरान न पहनें इस रंग के कपड़े, होगा नुकसान

प्रकाशित फ़रवरी 18, 2023
श्रद्धा

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर जेब में रखें यह पत्ता, बदल जाएगी आपकी किस्मत!

प्रकाशित फ़रवरी 18, 2023
श्रद्धा

Mahashivratri 2023 : घर में इस तरह करें रुद्राभिषेक, प्रसन्न होंगे भोले बाबा!

प्रकाशित फ़रवरी 18, 2023
  • व्यवसाय
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • तकनीकी
  • मनोरंजन
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करना

© 2022 देसी खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Removed from reading list

पूर्ववत
Welcome Back!

Sign in to your account

आपका पासवर्ड खो गया है?