इस साइट का उपयोग करके, आप गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तों से सहमत होते हैं।
स्वीकार करना
hi हिन्दी
en Englishhi हिन्दीpa ਪੰਜਾਬੀta தமிழ்te తెలుగు
देसी खबरदेसी खबर
अधिसूचना और दिखाओ
ताज़ा खबर
कंगना रनौत ने स्वरा भास्कर को दी शादी की बधाई, लोग बोले- कमाल है
प्रकाशित फ़रवरी 17, 2023
Mahashivratri 2023: भोलेनाथ के महापर्व पर भेजें ये भक्ति भाव वाले संदेश और बोलो हर हर शंभू!
प्रकाशित फ़रवरी 17, 2023
दूध और हल्दी लगाने से चेहरे पर वापस आ जाती है खोई हुई चमक, यहां जानिए लगाने का तरीका
प्रकाशित फ़रवरी 17, 2023
An All-time Record Cargo handling at Syama Prasad Mookerjee Port, Kolkata
प्रकाशित फ़रवरी 17, 2023
Nikki Murder Case: निक्की यादव की हत्या के बाद साहिल ने उसके फोन से डिलीट किया था डेटा- पुलिस
प्रकाशित फ़रवरी 17, 2023
Aa
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
पढ़ना: Hariyali Teej 2022: 31 जुलाई को मनाई जाएगी हरियाली तीज, शिव-पार्वती और कृष्ण से है कजरी तीज का संबंध
शेयर करना
देसी खबरदेसी खबर
Aa
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • जीवन शैली
  • श्रद्धा
खोज
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
कोई मौजूदा खाता है? साइन इन करें
हमारा अनुसरण करें
देसी खबर > श्रद्धा > Hariyali Teej 2022: 31 जुलाई को मनाई जाएगी हरियाली तीज, शिव-पार्वती और कृष्ण से है कजरी तीज का संबंध
श्रद्धा

Hariyali Teej 2022: 31 जुलाई को मनाई जाएगी हरियाली तीज, शिव-पार्वती और कृष्ण से है कजरी तीज का संबंध

press
press प्रकाशित जुलाई 27, 2022
आखरी अपडेट: 2022/07/27 at 1:57 अपराह्न
शेयर करना
शेयर करना

Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं.

खास बातें

  • 31 जुलाई को है हरियाली तीज.
  • कजरी तीज से है मां पार्वती, शिवजी और भगवान श्रीकृष्ण से संबंध.
  • दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिए महिलाएं रखती हैं हरियाली तीज का व्रत.

Hariyali Teej 2022: सावन महीने में हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है. यह प्रत्येक साल सावन (Sawan 2022) मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस व्रत को सुहागिन महिलाएं दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करती हैं. इस साल हरियाली तीज 31 जुलाई, 2022 को है. इस दिन देश के अन्य हिस्सों में कजरी तीज (Kajari Teej 2022) भी मनाई जाती है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, कजरी तीज (Kajari Teej) का संबंध भगवान शिव, मां पार्वती और भगवान श्रीकृष्ण से भी है.  

इस तरह मनाई जाती है कजरी तीज | Kajari Teej 2022 Puja Vidhi

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कजरी तीज के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सौभाग्य प्राप्ति की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं. जबकि कुंवारी कन्याएं सुयोग्य वर प्राप्ति की कामनी पूर्ति के लिए व्रत रखती हैं. कजरी तीज व्रत के दिन महिलाएं और कुंवारी कन्याएं सुबह उठकर स्नान इत्यादि से निवृत होकर हरे रंग के नए कपड़े पहनती हैं. पूजा स्थान को गंगाजल से पवित्र कर वहां मां पार्वती, भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करती हैं. पूजा की थाली में सुहाग की सामग्रियां रखकर मां पर्वती को अर्पित करती है. साथ ही भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करती हैं. इसके बाद तीज की कथा सुनकर आरती करती हैं.

Hariyali Amavasya 2022: 28 जुलाई को बन रहा है खास योग, यह काम करने से मिल सकती है मां लक्ष्मी जी की कृपा!

भगवान कृष्ण से भी है हरियाली तीज का संबंध 

पौराणिक कथाओं के अनुसार, हरियाली तीज (Hariyali Teej 2022) का संबंध भगवान कृष्ण से भी है. देश के कुछ हिस्सों, जैसे- मध्यप्रदेश और बुंदेलखंड के कुछ इलाकों में यह व्रत भगवान कृष्ण (Lord Krishna) को समर्पित होता है. पौराणिक कथा के अनुसार, जब श्रीकृष्ण मथुरा चले गए, तब गोपियों ने बार-बार श्रीकृष्ण को संदेश भेजा कि वे वे गोकुल लौट आएं. श्रीकृष्ण ने गोपियों को समझाने के लिए उद्धव जी को गोकुल भेजा. उद्धव जी ने राधा और गोपियों को वैराग्य का उपदेश दिया, लेकिन राधा जी ने उद्धव जी की बात नहीं मानीं. उन्होंने यमुना तट के एक उपवन में जाकर श्रीकृष्ण का ध्यान किया. जिसके बाद श्रीकृष्ण प्रकट हुए और राधा के साथ झूला झूलने लगे. जब राधा जी ने श्रीकृष्ण के प्रकट होने की बात गोपियों को बताई, तो उन्होंने भी श्रीकृष्ण का ध्यान किया और उन्हें भी लगा कि श्रीकृष्ण उनके साथ हैं. जब उद्धव जी को यह बात पता लगी कि श्रीकृष्ण गोकुल में गोपियों के साथ थे, तो वे श्रीकृष्ण के पास मथुरा पहुंचे. उन्हें यह पता चला श्रीकृष्ण तो मथुरा से गए ही नहीं तो वे हैरान रह गए. तब भगवान कृष्ण ने उनसे कहा- जो भी पवित्र भाव से मुझे याद करता है, मैं उसके पास उपस्थित हो जाता हूं. जिस दिन श्रीकृष्ण राधा जी और गोपियों के सामने प्रकट हुए थे, वह तिथि सावन मास की शुक्ल तृतीया थी. मान्यता है कि उसी दिन से इस तिथि को हरियाली तीज के रूप में मनाया जाता है.

Shiv Ji Blessings: शिव जी को प्रसन्न करने के लिए 11 अगस्त तक कर लें ये काम, भोलेनाथ की कृपा से हर मुराद हो सकती है पूरी!

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा​

press जुलाई 27, 2022
इस लेख का हिस्सा
Facebook Twitterईमेल छाप
तुम क्या सोचते हो?
प्यार0
उदास0
प्रसन्न0
उनींदा0
नाराज़0
मृत0
आँख मारना0

शायद तुम्हे यह भी अच्छा लगे

श्रद्धा

Mahashivratri 2023: भोलेनाथ के महापर्व पर भेजें ये भक्ति भाव वाले संदेश और बोलो हर हर शंभू!

प्रकाशित फ़रवरी 17, 2023
श्रद्धा

Mahashivratri 2023 : महाशिवरात्रि की पूजा करते समय इस रंग के कपड़े पहनना माना जाता है शुभ, खुश होते हैं भगवान शिव!

प्रकाशित फ़रवरी 17, 2023
श्रद्धा

Pooja tips : आरती करने के नियम और फायदे क्या हैं यहां जानिए लेख में…

प्रकाशित फ़रवरी 17, 2023
श्रद्धा

Shiv temples in india: भगवान शिव के भक्त जरूर करें इन मंदिरों के दर्शन, यहं लगती हैं लंबी कतार

प्रकाशित फ़रवरी 17, 2023
  • व्यवसाय
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • तकनीकी
  • मनोरंजन
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करना

© 2022 देसी खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Removed from reading list

पूर्ववत
Welcome Back!

Sign in to your account

आपका पासवर्ड खो गया है?