Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:
Oil Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिरने के बीच देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सरकारी तेल कंपनियां तेल के दाम लगातार स्थिर रख रही हैं. देशभर में पेट्रोल-डीजल के वही दाम लागू हैं, जो पिछले कई महीनों से चले आ रहे हैं. कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बीच लागत बढ़ने के बावजूद तेल कंपनियां रिटेल फ्यूल प्राइस में कोई संशोधन नहीं कर रही हैं.
अगर क्रूड ऑयल की बात करें तो पिछले सत्र में इसके बड़ी गिरावट आई थी.अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड सोमवार को 1.21 प्रतिशत गिरकर 102.71 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया था. घरेलू वायदा बाजार में कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में कच्चा तेल की कीमत 117 रुपये की गिरावट के साथ 7,725 रुपये प्रति बैरल रह गयी थी.
रॉयटर्स की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार तड़के सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 29 सेंट्स गिरकर 99.74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था. वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड फ्यूचर 22 सेंट्स गिरकर 93.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था.
: IOC को पहली तिमाही में 1992 करोड़ का घाटा, पेट्रोल पर प्रति लीटर 10 और डीजल पर 14 रुपये का नुकसान
Petrol-Diesel Price Cities List:
शहर | पेट्रोल | डीज़ल |
---|---|---|
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
मुंबई | 106.35 | 94.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
लखनऊ | 96.79 | 89.76 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
जयपुर | 108.48 | 93.72 |
स्रोत : इंडियन ऑयल |
ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल के दाम
देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित किए जाते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. अच्छी बात है कि आप घर बैठे ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा.