Petrol, Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:
देश में आज बुधवार, 10 अगस्त, 2022 को ईंधन तेल के खुदरा रेट जारी हो चुके हैं. आज भी दाम पहले की तरह स्थिर बने हुए हैं. कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव के बीच पिछले चार महीनों से देश में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों के रोजाना संसोधन में तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर से नीचे आ चुका है. इधर, देश के कई शहरों में पेट्रोल अभी भी 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है. मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पटना, जयपुर जैसे कई शहर हैं, जहां पेट्रोल 100 के ऊपर है.
अगर आज कच्चे तेल के दामों की बात करें तो बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग प्रभावित होने के चलते ब्रेंट क्रूड के दामों में गिरावट दिखी. ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 6 सेंट्स गिरकर 96.25 डॉलर प्रति बैरल चल रहाथा. U.S. WTI क्रूड फ्यूचर 16 सेंट्स गिरकर 90.34 डॉलर प्रति बैरल पर था.
Petrol-Diesel Price:
देश के कुछ प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का खुदरा मूल्य कुछ ऐसे चल रहा है.
शहर | पेट्रोल | डीज़ल |
---|---|---|
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
मुंबई | 106.35 | 94.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
लखनऊ | 96.79 | 89.76 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
जयपुर | 108.48 | 93.72 |
स्रोत : इंडियन ऑयल |
चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम
देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा ‘RSP-पेट्रोल पंप का कोड’. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगा.