Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:
Fuel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दामों में आज गुरुवार 28 जुलाई, 2022 को कोई नया बदलाव नहीं है. तेल कंपनियों ने आज के रिवीजन में भी दाम स्थिर रखे हैं. उधर कच्चे तेल के दामों में गुरुवार को भी तेजी आई है. यूएस में गैसोलीन मांग बढ़ने के चलते ब्रेंट क्रूड के दाम बढ़े हैं. बुधवार को भी क्रूड ऑयल ने तेजी दिखाई थी. गुरुवार को सुबह में यूएस क्रूड 57 सेंट की तेजी के साथ 97.80 डॉलर प्रति बैरल पर दर्ज हुआ था. वहीं, ब्रेंट 32 सेंट चढ़कर 106.94 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था.
भारतीय बाजार खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.20 प्रतिशत चढ़कर 107.90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था.
अगर पेट्रोल-डीजल की बात करें तो देश के कुछ प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम कुछ ऐसे चल रहे हैं.
शहर | पेट्रोल | डीज़ल |
---|---|---|
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
मुंबई | 106.35 | 94.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
लखनऊ | 96.79 | 89.76 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
जयपुर | 108.48 | 93.72 |
स्रोत : इंडियन ऑयल |
ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल के दाम
देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित किए जाते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. अच्छी बात है कि आप घर बैठे ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा.