इस साइट का उपयोग करके, आप गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तों से सहमत होते हैं।
स्वीकार करना
hi हिन्दी
en Englishhi हिन्दीpa ਪੰਜਾਬੀta தமிழ்te తెలుగు
देसी खबरदेसी खबर
अधिसूचना और दिखाओ
ताज़ा खबर
महिलाओं के बजाय पुरुषों के लिए अधिक घातक क्यों साबित होता है कोविड-19, वैज्ञानिकों ने बताया कारण…
प्रकाशित फ़रवरी 3, 2023
पहली बार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे अंगद बेदी और नेहा धूपिया, इस फिल्म में जल्द करते नजर आएंगे कॉमेडी
प्रकाशित फ़रवरी 3, 2023
अडाणी कंपनियों की रेटिंग फंडामेंटल्स पर आधारित है, फिलहाल आकलन कर रहे : मूडीज
प्रकाशित फ़रवरी 3, 2023
“पंजाब में भी दिल्ली की ही तरह शिक्षा क्रांति की हो गई है शुरुआत”, अरविंद केजरीवाल
प्रकाशित फ़रवरी 3, 2023
Pathaan Box Office Collection Day 9: नौवें दिन भी नहीं थमा ‘पठान’ का तूफान, हिस्ट्री क्रिएट करने की राह पर शाहरुख की फिल्म
प्रकाशित फ़रवरी 3, 2023
Aa
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
पढ़ना: कंपनियां ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर खर्च कर सकती हैं अपना CSR फंड, सरकार ने दी मंजूरी
शेयर करना
देसी खबरदेसी खबर
Aa
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • जीवन शैली
  • श्रद्धा
खोज
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
कोई मौजूदा खाता है? साइन इन करें
हमारा अनुसरण करें
देसी खबर > व्यवसाय > कंपनियां ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर खर्च कर सकती हैं अपना CSR फंड, सरकार ने दी मंजूरी
व्यवसाय

कंपनियां ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर खर्च कर सकती हैं अपना CSR फंड, सरकार ने दी मंजूरी

press
press प्रकाशित जुलाई 27, 2022
आखरी अपडेट: 2022/07/27 at 8:48 पूर्वाह्न
शेयर करना
शेयर करना

हर घर तिरंगा अभियान के तहत CSR फंड यूज़ कर सकती हैं कंपनियां. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली:

सरकार ने कंपनियों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ी गतिविधियों के लिये अपनी कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) निधि का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है. सरकार की तरफ से जारी एक परिपत्र में कंपनियों को इस अभियान के लिए सीएसआर निधि का इस्तेमाल करने की छूट दी गई. आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाने की घोषणा की हुई है जिसमें लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. यह अभियान ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के एक हिस्से के तौर पर आयोजित किया जा रहा है.

इस अभियान के तहत कंपनियों को भी भागीदारी करने के लिए कंपनी अधिनियम, 2013 के सीएसआर प्रावधान में छूट देने की घोषणा की गई है. इस अधिनियम के तहत लाभ में चल रही कंपनियों को अपने तीन साल के औसत शुद्ध लाभ का कम-से-कम दो प्रतिशत सीएसआर गतिविधियों पर खर्च करना होता है.

अब दिन-रात फहरा सकेंगे तिरंगा, जानें ध्‍वज संहिता के नियमों में क्‍या-क्‍या हुआ बदलाव

कंपनी मामलों के मंत्रालय ने मंगलवार को जारी इस परिपत्र में कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. ऐसे में कंपनियां भी अपने सीएसआर फंड का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय ध्वज बनाने और उसकी आपूर्ति करने, पहुंच और विस्तार से जुड़ी गतिविधियों पर कर सकती हैं.

परिपत्र के मुताबिक, हर घर तिरंगा अभियान के लिए ये गतिविधियां कंपनी अधिनियम की अनुसूची सात के प्रावधानों के तहत सीएसआर निधि के दायरे में आएंगी. इन कार्यों को कंपनी सीएसआर नीति नियम, 2014 का हिस्सा माना जाएगा.

Video : सरकार की ‘घर-घर तिरंगा’ योजना के तहत करीब 20 करोड़ घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

press जुलाई 27, 2022
इस लेख का हिस्सा
Facebook Twitterईमेल छाप
तुम क्या सोचते हो?
प्यार0
उदास0
प्रसन्न0
उनींदा0
नाराज़0
मृत0
आँख मारना0

शायद तुम्हे यह भी अच्छा लगे

व्यवसाय

अडाणी कंपनियों की रेटिंग फंडामेंटल्स पर आधारित है, फिलहाल आकलन कर रहे : मूडीज

प्रकाशित फ़रवरी 3, 2023
व्यवसाय

गोल्डमैन सैच, जेपी मॉर्गन ने कहा, अडाणी डेट ट्रेडिंग क्लाइंट को वैल्यू देता है

प्रकाशित फ़रवरी 3, 2023
व्यवसाय

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे चढ़कर 82.08 पर आया

प्रकाशित फ़रवरी 3, 2023
व्यवसाय

बैंकों की FD से ज्यादा रिटर्न और सुरक्षित निवेश का यह विकल्प कभी आपने चुना

प्रकाशित फ़रवरी 3, 2023
  • व्यवसाय
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • तकनीकी
  • मनोरंजन
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करना

© 2022 देसी खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Removed from reading list

पूर्ववत
Welcome Back!

Sign in to your account

आपका पासवर्ड खो गया है?