वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में शुक्रवार की दोपहर उदय प्रताप कॉलेज में बी.ए के छात्र सूर्य प्रताप सिंह को क्लास के अंदर घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने छात्र पर करीब 4 राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गया। लहुलुहान अवस्था में घायल हुए छात्र को मौके पर पहुंची पुलिस ट्रामा सेंटर के गई, जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज में प्रदर्शन शुरू कर दिया, तो वही मौके पर कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों के साथ कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई।

हत्या के बाद आरोपी ने कूड़े में फेकी पिस्टल, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस…
वाराणसी के उदय प्रताप सिंह कॉलेज में दिनदहाड़े हुई छात्र की हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार छात्र सूर्य प्रताप सिंह सामाजिक विज्ञान संकाय स्थित अपने क्लास में बैठा हुआ था, तभी हमलावर मंजीत मौके पर पहुंचा और किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। मंजीत नामक छात्र ने अपने पास रखी पिस्टल को निकाला और सूर्य प्रताप सिंह पर फायरिंग शुरू कर दिया। 4 गोली सूर्य प्रताप सिंह के सीने और कनपटी पर लगी। क्लास रूम में चीख पुकार के बीच हमलावर छात्र मंजीत क्लास के बाहर कूड़े में पिस्टल को फेंककर मौके से फरार हो गया। जबकि लहुलुहान अवस्था में सूर्य प्रताप को पुलिस ट्रामा सेंटर ले गई, जहां छात्र को मृत घोषित किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल हत्या किस विवाद को लेकर हुआ है उसकी जानकारी नहीं हो पाया है। आरोपी को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच, एसओजी के साथ कई टीमों को लगाया गया है।
घटना से छात्रों में आक्रोश, प्रदर्शन कर किया विरोध…
दिनदहाड़े हुई छात्र को गोली मारकर हत्या की घटना से उदय प्रताप सिंह कॉलेज के छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। घटना को लेकर छात्र प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे, तो वहीं मौके पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस ने उन्हें समझा कर कॉलेज के बाहर किया। प्रदर्शन करने वाले छात्र कॉलेज के बाहर आकर धरने पर बैठ गए। प्रत्यक्षदर्शी छात्रों ने बताया कि हमलावर भी उदय प्रताप कॉलेज का ही छात्र है। गोली मारने के बाद वह हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया। 23 वर्षीय मृतक सूर्यपताप सिंह गाजीपुर का रहने वाला है जो उदय प्रताप सिंह कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। जबकि आरोपी मंजीत वाराणसी जनपद का रहने वाला है जो बीए सेकंड ईयर का छात्र है।


