नमो भारत एक रेल-आधारित, उच्च गति और उच्च आवृत्ति वाली आधुनिक परिवहन प्रणाली है, जिसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में लोगों और शहरों के बीच यात्रा की दूरी को कम करने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है। इसकी डिज़ाइन गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक और औसत संचालन गति लगभग 90 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो यात्रियों को तेज़ और सुरक्षित सफर का अनुभव प्रदान करती है।
दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर
यह सेवा दिल्ली को गाज़ियाबाद, मुरादनगर, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरी केंद्रों से सीधे जोड़ती है, जिससे द्रुत और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा मिलती है। इस प्रणाली का उद्देश्य न केवल गति बल्कि विश्वसनीयता, सुरक्षा, आराम और पर्यावरण अनुकूलता प्रदान करना है। नमो भारत प्रणाली यात्रियों को समयबद्ध और आरामदायक यात्रा का अनुभव देती है, जो एनसीआर क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देती है।
नमो भारत कॉरिडोर की विशेषताएँ
- कॉरिडोर की लंबाई: 82.15 किमी
- एटलेवेटेड लंबाई: 70.0 किमी (दिल्ली: 9.22 किमी, यूपी: 60.57 किमी)
- भूतल लंबाई: 12.0 किमी (दिल्ली: 5 किमी, यूपी: 7 किमी)
- कॉरिडोर में कुल 11 स्टेशन: जिनमें शताबदी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम शामिल हैं।
फंडिंग और लागत
इस परियोजना की कुल लागत ₹30,274 करोड़ है, जिसमें बहुपक्षीय वित्त पोषण से $1 बिलियन एशियाई विकास बैंक (ADB) से, $500 मिलियन न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) से और $500 मिलियन एशियन इनफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) से प्राप्त किया गया है। भारत सरकार का अंशदान 20%, दिल्ली सरकार का 3.22% और यूपी सरकार का 16.78% है।
प्रगति और उद्घाटन
- आधारशिला: 8 मार्च 2019 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा रखी गई।
- उद्घाटन: 20 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री मोदी ने इस परियोजना के पहले सेक्शन को राष्ट्र को समर्पित किया। इसके बाद, 6 मार्च 2024 को मोदीनगर और मेरठ साउथ तक के अतिरिक्त खंड का उद्घाटन किया गया।
- 22 फरवरी 2026 को: प्रधानमंत्री मोदी न्यू अशोक नगर से सराय काले खान तक 5 किमी के सेक्शन और मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किमी के सेक्शन का उद्घाटन करेंगे, जिससे पूरा दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर चालू हो जाएगा।
नमो भारत ट्रेनों की विशेषताएँ
- ट्रेन कोचों में 2×2 सीटिंग व्यवस्था, स्वचालित दरवाजे और आरामदायक यात्रा के लिए रैक और पैनल हैं।
- ट्रेन में यात्री सुविधाओं के लिए मोबाइल चार्जिंग, इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और आपातकालीन संचार की सुविधा है।
- उच्च सुरक्षा मानक जैसे CCTV कैमरे, फायर एक्सटिंग्विशर्स और स्मार्ट लेटफॉर्म स्क्रीन (PSDs) लगाए गए हैं।
नमो भारत की परिवहन क्रांति
नमो भारत की ट्रेनें भारत की सबसे तेज़ रैपिड ट्रांजिट प्रणाली के रूप में उभरने जा रही हैं, जो देश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रा को न केवल तेज़ बल्कि अधिक सुविधाजनक और सुलभ बनाएंगी। यह परियोजना प्रधानमंत्री मोदी के शहरी गतिशीलता के दृष्टिकोण को साकार करती है, जिसमें सार्वजनिक परिवहन को अधिक प्रभावी और सस्टेनेबल बनाना है।



