उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राज्य मीडिया टीम का पुनर्गठन करते हुए नई कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय से जारी इस सूची में कुल 31 प्रदेश प्रवक्ता और 25 मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किए गए हैं। पूरे मीडिया विभाग की निगरानी और संचालन की जिम्मेदारी दिवस चतुर्वेदी और मनोज त्रिवेदी को सौंपी गई है।

बता दें, संगठन को मजबूत करने और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के उद्देश्य से नई टीम में अनुभवी और युवा चेहरों का संतुलन बनाया गया है। हिमांशु दुबे और दीपक बघेल को प्रदेश मीडिया सह-संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमुख प्रदेश प्रवक्ता
पार्टी ने डॉ. समीर सिंह, कौशलेन्द्र पटेल, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, जुगल किशोर, राकेश त्रिपाठी, लालजी निर्मल, आनंद दुबे, अवनीश त्यागी, आलोक वर्मा, अनिला सिंह, साक्षी दिवाकर, संजय चौधरी, अशोक पांडेय और एस.एन. सिंह को प्रदेश प्रवक्ता के रूप में शामिल किया है।

प्रमुख मीडिया पैनलिस्ट
इसके अलावा अमित वाल्मीकी, डॉ. कौशल कांत, राघवेंद्र सिंह, शरतेंदु त्रिवेदी ‘शरद’, रवि सोनकर, अभय प्रताप सिंह, गौरव माहेश्वरी और चंद्रमोहन चौबे सहित 25 प्रमुख नेताओं को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनाया गया है। यह नई टीम टीवी डिबेट्स, प्रेस वार्ताओं और डिजिटल मीडिया के माध्यम से पार्टी के विचारों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगी।

'धनराज के राज और IAS अफसर जिंदाबाद' । पॉवर सेंटर WITH VIRENDRA SINGH ।

शेयर करना
Exit mobile version