मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई अहम बयान दिए। हाल के दिनों में उनकी मौत की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही थीं, जिस पर उन्होंने खुद सामने आकर विराम लगा दिया।

नेतन्याहू ने स्पष्ट कहा, “मैं ज़िंदा हूं और आप सभी इसके गवाह हैं।” उन्होंने अफवाहों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि यह भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ने अकेले ही ईरान के गैस ठिकानों को निशाना बनाया और इसमें अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ‘साउथ पार्स गैस फील्ड’ पर हुए हमले में US शामिल नहीं था।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी नेतन्याहू ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने ऐसे हमलों को रोकने की सलाह दी थी, लेकिन यह फैसला इजरायल ने अपने स्तर पर लिया। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया, “क्या कोई ट्रंप को बता सकता है कि क्या करना है?”

नेतन्याहू ने आगे कहा कि अब गैस साइट्स पर और हमले नहीं किए जाएंगे। उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि इजरायल ने अमेरिका को इस युद्ध में घसीटा है।

ईरान के साथ जारी तनाव पर उन्होंने कहा कि यह संघर्ष उतने समय तक चलेगा, जितना जरूरी होगा। उनके इस बयान से साफ है कि मिडिल ईस्ट में हालात अभी और तनावपूर्ण बने रह सकते हैं।

20 march 2026 | UP News | Uttar Pradesh Ki Taja Khabar | Samachar Yogi | Akhilesh | Politics

शेयर करना
Exit mobile version