डेस्क : मेरठ के मंगलपांडे नगर स्थित एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में 4 लाख 63 हजार 650 रुपये के नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया है। एक दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2025 के बीच करेंसी चेस्ट में जमा हुई रकम की जांच के दौरान नकली नोटों का खुलासा हुआ। बैंक प्रबंधक सरताज सिंह की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जांच में कुल 1323 नकली नोट मिले हैं। इनमें 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोट शामिल हैं। करेंसी चेस्ट से करीब 186 एक्सिस बैंक की शाखाएं जुड़ी हुई हैं। इन शाखाओं में ग्राहकों से जमा होने वाली रकम निरीक्षण के लिए करेंसी चेस्ट में भेजी जाती है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट आखिर किस शाखा या किस माध्यम से करेंसी चेस्ट तक पहुंचे।

बैंक प्रबंधक ने संबंधित अवधि में करेंसी चेस्ट में रकम जमा कराने वाली शाखाओं की सूची पुलिस को उपलब्ध कराई है। पुलिस इसी रिकॉर्ड के आधार पर नकली नोटों के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है। मामले की जांच के लिए स्वाट समेत तीन टीमें लगाई गई हैं। मेरठ में सामने आया यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब सहारनपुर की एक करेंसी चेस्ट से करोड़ों रुपये की नकली करेंसी मिलने के बाद जांच चल रही है। अब मेरठ में भी करेंसी चेस्ट तक नकली नोट पहुंचने का मामला पुलिस के लिए जांच का बड़ा विषय बन गया है।

Yamuna Expressway Fire Accident | स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोग जिंदा जले | Noida

शेयर करना
Exit mobile version