इस साइट का उपयोग करके, आप गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तों से सहमत होते हैं।
स्वीकार करना
hi हिन्दी
en Englishhi हिन्दीpa ਪੰਜਾਬੀta தமிழ்te తెలుగు
देसी खबरदेसी खबर
अधिसूचना और दिखाओ
ताज़ा खबर
‘पठान’ के ‘बेशर्म रंग’ गाने के लिए दीपिका पादुोकण ने की थी इस तरह से तैयारी, कोरियोग्राफर बोलीं- वो बहुत चतुर हैं
प्रकाशित जनवरी 23, 2023
उपराज्यपाल को कश्मीरी पंडितों से माफी मांगनी चाहिए : जम्मू में बोले राहुल गांधी
प्रकाशित जनवरी 23, 2023
गूगल में 12000 कर्मचारियों की छंटनी सही दिशा में है लेकिन… जानिए निवेशक ने कितने स्टाफ हटाने को कहा?
प्रकाशित जनवरी 23, 2023
PM मोदी के फिल्म वाले बयान पर अक्षय कुमार ने दिया रिएक्शन, कहा- वो इंडिया के सबसे बड़े इंफ्लुएंसर हैं
प्रकाशित जनवरी 23, 2023
विरोध प्रदर्शन के बीच ‘गांधी-गोडसे एक युद्ध’ के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने की अतिरिक्त सुरक्षा की मांग
प्रकाशित जनवरी 23, 2023
Aa
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
पढ़ना: हेमंत सोरेन ने जारी की नई पर्यटन नीति, टीवी पर भी ‘पोस्टकार्ड्स फ्रॉम झारखंड’ सीरीज शुरू करने का ऐलान
शेयर करना
देसी खबरदेसी खबर
Aa
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • जीवन शैली
  • श्रद्धा
खोज
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
कोई मौजूदा खाता है? साइन इन करें
हमारा अनुसरण करें
देसी खबर > भारत > हेमंत सोरेन ने जारी की नई पर्यटन नीति, टीवी पर भी ‘पोस्टकार्ड्स फ्रॉम झारखंड’ सीरीज शुरू करने का ऐलान
भारत

हेमंत सोरेन ने जारी की नई पर्यटन नीति, टीवी पर भी ‘पोस्टकार्ड्स फ्रॉम झारखंड’ सीरीज शुरू करने का ऐलान

press
press प्रकाशित जुलाई 24, 2022
आखरी अपडेट: 2022/07/24 at 2:17 पूर्वाह्न
शेयर करना
शेयर करना

सोरेन ने कहा, ‘‘ झारखंड प्रकृति, संस्कृति और सतत जीवन का एक छिपा हुआ खजाना है. प्राचीन मानव सभ्यता के अवशेष से लेकर मनोरम प्राकृतिक सुंदरता, करिश्माई विरासत, स्वदेशी परंपराओं और समुदायों तक, यह एक ऐसा स्थान है, जिसे आप घर जैसा महसूस करेंगे.”

उन्होंने कहा कि झारखंड कई चुनौतियों से जूझ रहा है और कोविड-19 ने पर्यटन उद्योग को बुरी तरह प्रभावित किया. उन्होंने कहा, ‘‘ कोरोना वायरस महामारी के दौरान कई लोगों को नुकसान हुआ, विशेष रूप से पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को, इसलिए यह नई नीति नुकसान की भरपाई करने में मदद करेगी.” मुख्यमंत्री ने कहा कि नेशनल ज्योग्राफिक ने बेहद सृजनात्मक तरीके से झारखंड की कहानी को अपने कैमरे के माध्यम से पेश किया है.

झारखंड की नई पर्यटन नीति में पर्यटन पैकेज और सेवाओं के लिए निजी टूर ऑपरेटर के साथ संयुक्त उद्यम, पर्यटक सूचना केंद्रों (टीआईसी) को संवारने और हर जिले की पर्यटन क्षमता का विस्तृत आकलन करना शामिल है. इसमें पर्यटन सर्किट और पर्यटन से संबंधित परियोजनाओं के विकास के लिए ‘‘मास्टर प्लान” की योजना बनाने और लागू करने में विशेषज्ञों की भागीदारी भी शामिल है.

यह नीति जल क्रीड़ा गतिविधियों पर भी ध्यान केंद्रित करती है जो राज्य के विभिन्न जलाशयों जैसे तिलैया, मसानजोर, चांडिल, पतरातू, गेतलसूद, केलाघाघ, कांके और हटिया बांधों में शुरू और विस्तारित की जाएंगी. नीति का उद्देश्य झारखंड में ‘आरोग्य पर्यटन’ को भी बढ़ावा देना है.

नई नीति के संबंध में मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि झारखंड को हमेशा एक्सट्रैक्शन (खनन) के नजरिए से देखा गया. झारखण्ड को अट्रैक्शन (आकर्षण) के नजरिये से दुनिया देखे, यही हमारा लक्ष्य है. यहां के जल, जंगल, पहाड़, झरने, नदियों में पर्यटन के दृष्टिकोण से असीम संभावनाएं हैं. आप देखेंगे राज्य का नया टूरिज्म पॉलिसी उसी लक्ष्य को प्रतिबिंबित करता है. 

उन्होंने कहा कि झारखंड में धरती के नीचे जितने संसाधन हैं, उससे कहीं ज्यादा धरती के ऊपर हैं. प्राकृतिक संसाधनों के साथ-साथ झारखंड में कुशल और मेहनतकश मानव बल भी हैं. आज हर एक क्षेत्र में यहां के युवा आगे बढ़ रहे हैं. पर्यटन के क्षेत्र में भी उनकी सहभागिता से हम आगे बढ़ सकते हैं. 

मुख्यमंत्री ने कहा, ” हमारे पर्यटन नीति में कई प्रकार के इनसेंटिव्स की बातें कही गई हैं. पर्यटन क्षेत्र में निवेश करने वाले सभी निवेशकों से आग्रह होगा कि आप झारखण्ड आएं. पहले आएं, पहले पाएं के आधार पर पहले निवेश करने वाले निवेशकों को हम खास पैकेज देंगे. “

यह भी पढ़ें –
— मंकीपॉक्स ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित, बढ़ते मामलों को देखते हुए WHO ने उठाया कदम
— मेरठ : कांवड़ तोड़ने के आरोप में पुलिस चौकी में जमकर तोड़फोड़, वीडियो हो रहा वायरल

press जुलाई 24, 2022
इस लेख का हिस्सा
Facebook Twitterईमेल छाप
तुम क्या सोचते हो?
प्यार0
उदास0
प्रसन्न0
उनींदा0
नाराज़0
मृत0
आँख मारना0

शायद तुम्हे यह भी अच्छा लगे

भारत

उपराज्यपाल को कश्मीरी पंडितों से माफी मांगनी चाहिए : जम्मू में बोले राहुल गांधी

प्रकाशित जनवरी 23, 2023
भारत

विरोध प्रदर्शन के बीच ‘गांधी-गोडसे एक युद्ध’ के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने की अतिरिक्त सुरक्षा की मांग

प्रकाशित जनवरी 23, 2023
भारत

मध्य प्रदेश में 2024 तक अमेरिका की तरह विकसित होंगी सड़कें: नितिन गडकरी

प्रकाशित जनवरी 23, 2023
भारत

“बाबा विश्‍वनाथ की नगरी” में दरक रहे गंगा के कई घाट, विशेषज्ञों ने बताई वजह

प्रकाशित जनवरी 23, 2023
  • व्यवसाय
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • तकनीकी
  • मनोरंजन
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करना

© 2022 देसी खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Removed from reading list

पूर्ववत
Welcome Back!

Sign in to your account

आपका पासवर्ड खो गया है?